फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Weather changed after rain, temperature increased by four degrees

Panipat News: बारिश के बाद बदला मौसम, तापमान चार डिग्री बढ़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
Weather changed after rain, temperature increased by four degrees
पानीपत। भाद्र मास की एक दिन की तेज बारिश के बाद शुक्रवार को मौसम साफ हो गया। दिनभर तेज धूप खिलने से अधिकतम तापमान एक ही दिन में चार डिग्री बढ़ गया। पूरा दिन तेज धूप खिलने से लोगों को गर्मी महसूस की। वहीं न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। लोगों को शाम के समय कुछ राहत महसूस की। मौसम विशेषज्ञों ने अगले 24 घंटे मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों ने शुक्रवार को मध्यम से तेज बारिश का अनुमान जताया था। इन सबके बीच शुक्रवार को सुबह ही तेज धूप खिल उठी। दिन के समय धूप अधिक होने पर तापमान एक साथ बढ़ गया। विशेषज्ञों ने अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि वीरवार को बारिश के बाद अधिकतम तापमान 30 डिग्री पर आ गया था। शुक्रवार को दिनभर धूप खिली रही। मौसम विशेषज्ञों ने के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान स्थिर रहने से लोगों को शाम के समय गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली। शनिवार को आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रह सकते हैं। वहीं रात के समय बादल गहरा जाएंगे। सोमवार से कई दिन बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन


बॉक्स
सोशल मीडिया पर छाई रही पानी निकासी की समस्या
शहर में पानी निकासी की शुक्रवार को भी शहर के सोशल मीडिया ग्रुप में छाई रही। कुछ लोगों ने कहा कि शहर की सड़कें बारिश सहन करने की क्षमता में नहीं हैं। ऐसे में बारिश शहर से बाहर होनी चाहिए। वहीं एक अन्य ग्रुप में नेताओं से विकास पर सवाल उठाए। उन्होंने विकास कार्यों का हिसाब भी मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article