फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Weather became changeable, clouds covered the sky

Panipat News: एक बार फिर से मौसम हुआ परिवर्तनशील, आसमान में छाए बादल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Weather became changeable, clouds covered the sky
पानीपत। आसमान में छाए बादलों को देखकर किसानों की चिंता बढ़ गई हैं। गेहूं की फसलों को लेकर किसान असंमजस की स्थिति में हो रहे हैं। किसानों को चिंता सता रही हैं कि अगर ज्यादा बारिश हुई तो इसका असर गेहूं की फसलों पर पड़ सकता है जिसके कारण उत्पादन कम होगा।
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह के समय आसमान में बादल छा गए। दिन में कई बार बूंदाबांदी होने के आसार नजर आने लगे, लेकिन गनीमत यह रही कि दिन में तेज धूप खिली रही। दोपहर बाद फिर से बादल छा गए, पर बूंदाबांदी नहीं कर पाए। हवाओं में ठंडक रही, जिसके कारण ठंड बढ़ गई। बादल छाए रहने के कारण अधिकतम तापमान 21 डिग्री सैल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सैल्सियस तक रिकॉर्ड दर्ज किया गया। इससे लोग एक बार फिर से गर्म कपड़े पहने हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन


एक और दो मार्च को गरज चमक के साथ बारिश व ओलावृष्टि की संभावना
मौसम विभाग ने 28 और 29 फरवरी को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना व्यक्त की हैं। वहीं इसके बाद एक ओर दो मार्च को क्षेत्र गरज चमक के साथ हल्की, मध्यम या तेज बारिश की संभावना व्यक्त की हैं। मौसम विभाग ने ओलावृष्टि की संभावना भी जताई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेहूं की फसल में दाना प्रजनन की स्थिति में तो सरसों की फसल कटाई की ओर

इस समय गेंहूं की फसल जहां पर पकाव की ओर है तो वहीं पर क्षेत्र में सरसों की फसलों की कटाई चल रही है। ऐसे में अगर बारिश होती है किसानों को इसका नुकसान उठाना पड़ेगा। क्षेत्र में 85 हजार हैक्टेयर भूमि पर गेहूं की फसल है तो वहीं पर करीब सात हजार हैक्टेयर में सरसों की फसल खड़ी हैं जो कि इस समय पककर कटाई की ओर है।


वर्जन
मौसम विभाग के अधिकारी डाॅ. आशीष ने बताया कि दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे, ठंडी हवाएं भी चल सकती है व एक ओर दो मार्च को गरज चमक के साथ हल्की, मध्यम या तेज बारिश हो सकती है। किसानों को सलाह दी जाती है कि वे फसलों में सिंचाई न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed