फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Weather affects transportation, passengers worried

Panipat News: मौसम का परिवहन पर असर, यात्री परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Weather affects transportation, passengers worried
पानीपत। ट्रेन के रद्द व देरी से स्टेशन पर पहुंचने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को कई घंटों तक स्टेशन पर ही इंतजार करना पड़ रहा है। साथ ही रोडवेज बसें भी अपने निर्धारित समय से कई घंटों की देरी से अपने गंतव्य पर पहुंच रही है।
विज्ञापन

यात्रियों को कई घंटे तक स्टेशन और बस स्टैंड पर समय व्यतीत करना पड रहा है। जिससे उनका काफी समय व्यर्थ हो रहा है। जयपुर, देहरादून, कटरा, जालंधर से आने वाली बसें भी घंटों की देरी से पहुंच रही है।
विज्ञापन

दिल्ली जाने वाले यात्री अशोक, राजेश जितेंद्र ने बताया कि वह पिछले कई घंटों से दिल्ली की ओर जाने वाली बसों का अभाव दिखाई दे रहा है। सर्दी में बसों की गति धीमी हो गई है। जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है। ऐसे ही ट्रेन के इंतजार में यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड रहा है। उन्होंने अधिकारियों से इस समस्या का कोई ठोस उपाय निकालने की बात कही है। जिससे अन्य लोगों को इस समस्या का सामना न करना पडे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे और परिवहन अधिकारियों का कहना है कि सर्दी में धुंध का खतरा रहता है। इसलिए सुबह वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है। इसलिए ट्रेन और बसों की गति धीमी हो गई है। जिससे यात्रियों को उनके गंतव्य तक समय से नहीं पहुंचाया जा रहा है। धुंध की मात्रा कम होने के साथ ही यह समस्या का निवारण हो सकेगा। जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
ये ट्रेनें हो रहीं प्रभावित : अप लाइन की ट्रेन पठानकोट एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। एनडीएलएस पैसेंजर ट्रेन का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 10:01 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत सूबह 10:33 बजे पहुंची और इसे यहां से 10:38 बजे रवाना किया गया।
पैसेंजर का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 10:01 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 10:34 बजे पहुंची और इसे यहां से 10:39 बजे रवाना किया गया। खजुराहो एक्सप्रेस को आज किसी कारणवश रद्द कर दिया है।पश्चिम एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय दोपहर 12:23 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत दोपहर 12:47 बजे पहुंची और इसे यहां से दोपहर 12:51 बजे रवाना किया गया। फाजिल्का एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय दोपहर 2:29 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत शाम 3:40 बजे पहुंची और इसे यहां से शाम 3:45 बजे रवाना किया गया।
डाउन लाइन की ट्रेन झेलम एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 8:35 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत सुबह 09:02 बजे पानीपत पहुंची और इसे यहां से सुबह 09:06 बजे रवाना किया गया। शताब्दी एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय 8:50 बजे का है।

यह ट्रेन पानीपत सुबह 9:09 बजे पहुंची और इसे यहां से सुबह 9:06 बजे रवाना किया गया। जन शताब्दी एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय 10:02 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 10:30 बजे पहुंची और इसे यहां से 10:34 बजे रवाना किया गया। सचखंड एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 11:09 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत रात 9:23 बजे पहुंची और इसे यहां से 9:28 बजे रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed