फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   We will ask the PM about the specialty of his working ability: Komal

पीएम से पूछेंगे उनकी कार्य क्षमता की खासियत : कोमल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
We will ask the PM about the specialty of his working ability: Komal
पानीपत। शहर को अपनी सरकार सवा साल बाद मिल गई है। मेयर और पार्षद 25 मार्च को शपथ लेंगे। इससे पहले 21 मार्च को मेयर कोमल सैनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात करेंगी। कोमल सैनी ने प्रधानमंत्री से पूछने के लिए अपना प्रश्न तैयार करने के साथ पानीपत को अन्य शहरों से बेहतर बनाने के लिए अपना आइडिया भी सोच लिया है। वे समय मिलने पर इसको प्रधानमंत्री के साथ साझा करेंगी।
विज्ञापन

मेयर कोमल सैनी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर परिस्थिति और समय प्रसन्न रहते हैं। वे कई-कई घंटे काम में लगे रहते हैं। इसके बाद भी उनके चेहरे पर थकावट नजर नहीं आती।
विज्ञापन

देश ही नहीं विदेश में भी उनके कार्यों की प्रशंसा हो रही है। उनके मन में लंबे समय से यह प्रश्न था। अब उनसे रूबरू होने का मौका मिला है तो वह अपना प्रश्न प्रधानमंत्री से पूछेंगी। प्रत्येक व्यक्ति को प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व से सीख लेनी चाहिए। वे प्रधानमंत्री से इन सबके बारे में जानकार खुद अपनाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम को समझने के साथ लोगों से जानेंगी समस्या : कोमन सैनी ने बताया कि वह पिछली बार पार्षद रही हैं। निगम को कुछ हद तक समझा है। अब मेयर के नाते निगम की कार्यप्रणाली और जिम्मेदारियों को जानेंगी। इसके साथ लोगों से उनकी समस्याओं को जाना जाएगा। इन सब समस्याओं को हाउस में रखकर सबकी सहमति लेकर मंजूर कराया जाएगा।

पार्षदों के साथ पहली बैठक की : मेयर कोमल सैनी बुधवार को सरकारी विश्राम गृह में भाजपा के सभी 23 पार्षदों के साथ बैठक की। यह पार्षदों के साथ पहली बैठक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed