फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Water station motor damaged for last 20 days, supply stopped in thousands of houses

पिछले 20 दिन से जलघर की मोटर खराब, हजारों घरों में सप्लाई बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Water station motor damaged for last 20 days, supply stopped in thousands of houses
सनौली।
विज्ञापन

गांव जलालपुर प्रथम में स्टेडियम के पास जलघर-1 की बिजली की मोटर पिछले 20 दिनों से खराब है। इससे गांव के हजारों घरों में पीने के पानी की सप्लाई बाधित है। नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को जलघर पर खड़े होकर प्रशासन और विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। गांव जलालपुर प्रथम के लोगों ने बताया कि पानी की सप्लाई बंद होने से ग्रामीणों के सब्र का बांध जवाब दे गया।
ग्रामीण कर्मबीर, रोहताश, मैनपाल, साहिल, नीरज, पालेराम, राजकुमार, सचिन, सोमदत्त, कर्मबीर, सतीश, मांगेराम, रामपाल, संदीप, राजेश आदि ने बताया कि पिछले 20 दिनों से स्टेडियम के पास जलघर की बिजली मोटर खराब होने के कारण गांव में एक हजार से अधिक घरों में पीने के पानी की सप्लाई बंद है। इससे पहले एक जलघर की बोरिंग दो महीने से खराब पड़ा है। कई बार ग्रामीण दोनों जलघरों में पीने के पानी की समस्या हल करने को लेकर संबधित विभाग और बीडीपीओ सनौली खुर्द से मांग कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई न होने से लोगों में रोष है।
विज्ञापन

इस बारे में जलघर के पंप ऑपरेटर बलिंद्र और बीडीपीओ सनौली खुर्द के पंचायत अफसर प्रमोद कुमार का कहना है कि जन स्वास्थ्य विभाग को अवगत करवाया जा चुका है। संबधित विभाग से मिल कर जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed