फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Water sprinkling will start in the city from today

आज से शुरू होगा शहर में पानी का छिड़काव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Water sprinkling will start in the city from today
पानीपत। बढ़ते प्रदूषण के साथ पूरा शहर स्मॉग की चादर में ढंक चुका है। एक्यूआई 444 पार जा चुका है। इसे कंट्रोल करने के लिए निगम अधिकारियों ने सोमवार को बैठक कर योजना बना ली है। इसमें मंगलवार से शहर में पानी का छिड़काव करने का फैसला लिया गया है। इसके लिए पानी के टैंकरों का इस्तेमाल होगा। यह टैंकर शहर की सभी मुख्य रास्तों पर पानी का छिड़काव करेंगे ताकि प्रदूषण के कणों को भिगो कर जमीन पर गिराया जा सके और स्मॉग के दुष्प्रभाव को कम किया जा सके।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से शहर के लोग स्मॉग से परेशान हैं। इसके लिए पहले दमकल विभाग पानी की बौछरों से कंट्रोल किया करता था। अब दमकल विभाग ने इस काम से हाथ पीछे खींच लिए हैं तो इसकी कमान निगम ने संभाली है। पिछले कई दिनों से चुनाव में व्यस्त होने और छुट्टियों की वजह से अधिकारी इस पर प्लानिंग नहीं बना सके। इसे लेकर सोमवार को निगम अधिकारियों की एक आपात बैठक बुलाई गई, जिसमें शहर में पानी की छिड़काव की प्लानिंग पर मुहर लगी। अब ये काम मंगलवार सुबह से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

अमर उजाला ने उठाया था मुद्दा
बढ़ते स्मॉग का मुद्दा अमर अजाला ने प्रमुखता से उठाया। इसे लेकर शहर के नेताओं और अफसरों से भी बातचीत की। इसके बाद निगम अधिकारियों ने इसके तोड़ का विकल्प तलाशा। जिस पर योजना भी बनाई गई। अब शहरवासियों को इससे निजात दिलाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 लाख लोगों की आंखों में हो रही जलन, घुट रहा दम
शहर में मंगलवार को न्यूनतम एक्यूआई 132 रहा, इसकी औसत 208 मिली और अधिकतम मात्रा 444 दर्ज की गई। इससे शहर के करीब 10 लाख लोगों के स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ने लगा है। लाखों लोगों की आंखों में स्मॉग से जलन हो रही है। गले में खराश होने लगी हैं। निगम के पास इसे कंट्रोल करने के लिए न तो खुद की एंटी स्मॉग गन है, न वाटर स्प्रिंकलिंग मशीन। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तो हैं, लेकिन इनसे पानी की बौछारें भी नहीं हो पा रही हैं। इसके बाद अब वाटर टैंकरों का सहारा लिया जाएगा।

आज से शुरू होंगी पानी की बौछारें : निगम
स्मॉग को कंट्रोल करने के लिए वाटर टैंकरों का इस्तेमाल किया जाएगा। इनसे शहर की सड़कों पर पानी की बौछारें की जाएंगी। इसके अलावा निगम खुद की स्मॉग गन भी जल्द खरीदेगा। शहरवासियों को स्मॉग से परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
- रमेश कुमार, एसई, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed