फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Water brought from Shyam Kund will be sprinkled, tilak will be applied with soil.

Panipat News: श्याम कुंड से लाए जल से होगा छिड़काव, मिट्टी से लगेगा तिलक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Water brought from Shyam Kund will be sprinkled, tilak will be applied with soil.
पानीपत। श्री खाटू धाम ट्रस्ट 22 फरवरी रविवार को 10वीं श्याम ध्वजा पदयात्रा निकालेगी। इस साल श्याम प्रेमियों को खाटू धाम से लाए गए जल की इत्र के साथ वर्षा की जाएगी और बाबा के धाम की मिट्टी को चंदन में मिला तिलक किया जाएगा। इसके साथ श्याम प्रेमियों को ध्वज के साथ मोर छड़ी दी जाएगी।
विज्ञापन

यात्रा के दौरान श्याम प्रेमियों के लिए भंडारे और धाम पहुंचने पर छप्पन भोग का प्रसाद दिया जाएगा। इसके साथ सभी श्याम प्रेमियों को वापस लाने के लिए टैंपों की व्यवस्था की है। संस्था ने वीरवार को सेक्टर-12 स्थित एक होटल में बैठक कर पूरे आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। बैठक में शहर की करीब एक दर्जन सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी शामिल हुए। संस्था के संरक्षक प्रमोद मित्तल ने कहा कि 10वीं श्रीश्याम ध्वज यात्रा रविवार 22 फरवरी को निकाली जाएगी। यात्रा तड़के सवा चार बजे एग्रो मॉल के सामने गोहाना रोड फ्लाईओवर के नीचे से शुरू होगी। यात्रा के लिए सभी श्याम प्रेमियों को निशुल्क ध्वज दिए जाएंगे। यात्रा में मुख्यातिथि पूर्व सांसद संजय भाटिया, शहरी विधायक प्रमोद विज, मेयर कोमल सैनी, समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना, भाजपा प्रदेश महामंत्री अर्चना गुप्ता, जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट और गजेंद्र सलूजा की उपस्थिति में प्रारंभ की जाएगी।
विज्ञापन

प्रधान इशु गोयल ने बताया कि इस बार खाटू धाम से बाबा के कुंड से लाए गए जल से श्याम प्रेमियों पर इत्र की वर्षा की जाएगी और बाबा के धाम से लगाई मिट्टी को चंदन में मिलाकर सभी श्याम प्रेमियों को तिलक किया जाएगा। हन्नी कालड़ा ने बताया कि यात्रा के दौरान आठ पड़ाव बनाए जाएंगे जहां श्याम प्रेमियों के लिए भोजन की व्यवस्था होगी। यात्रा में सहयोग के लिए शहर समेत
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की अनेक सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं आगे आई रही हैं। चुलकाना धाम पहुंचने पर छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया जाएगा। भाजपा नेता संजय अग्रवाल और पूर्व पार्षद सुरेंद्र गर्ग ने बताया कि श्याम प्रेमियों के लिए हर संभव व्यवस्था की गई है। उनके वापस आने पर चुलकाना में व्यवस्था की है। किसी को भी परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इस अवसर पर अमित, कुनाल जैन, पंकज जैन, विकास शर्मा, सुशील गर्ग, दीपक चावला, टिंकू बंसल, रवि कुच्छल, अक्षय जिंदल व हर्ष शम्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed