फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Ward 18's bad tubewell corporation got it repaired, people got water

वार्ड 18 का खराब ट्यूबवेल निगम ने करवाया ठीक, लोगों को मिला पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Ward 18's bad tubewell corporation got it repaired, people got water
वार्ड 18 की बंसी कॉलोनी में खराब ट्यूबवेल को निगम ने बुधवार को ठीक करवा दिया। इससे कॉलोनी में फिर से पेयजल सप्लाई शुरू हो गई, जिससे कॉलोनी के लोगों ने राहत की सांस ली है। बता दें कि पिछले चार दिन से खराब ट्यूूबवेल को निगम ठीक नहीं करवा पा रहा था। इससे दो कॉलोनियों के सौ से भी ज्यादा परिवार परेशान थेे। लोगों के पास पीने तक का पानी तक नहीं था।
विज्ञापन

इस खबर को अमर उजाला ने अपने 11 अगस्त के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसके बाद निगम अधिकारियों ने भी इस पर कड़ा संज्ञान लिया और ट्यूबवेल ठीक करने वाले ठेकेदार को फटकार लगाई। जिसके बाद ठेकेदार अलसुबह ट्यूबवेल ठीक करवाने के लिए मौके पर पहुंचा। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे तक ट्यूबवेल का चालू कर दिया गया था।
विज्ञापन

ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप
पार्षद बलराम मकौल समेत कॉलोनी के लोगों ने बताया कि ठेकेदार बार बार लोगों को ट्यूबवेल ठीक करवाने का आश्वासन देता रहा। सोमवार व मंगलवार को परेशान होकर लोगों ने जमकर हंगामा भी किया। इस दौरान निगम एक्सईएन को मामले के बारे अवगत करवाया गया। एक्सईएन नवीन ने तुरंत प्रभाव से ठेकेदार को तलब किया और काम चालू करने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन खराब रहने के बाद पांचवें दिन निगम ने ट्यूबवेल को ठीक किया है। बुधवार दोपहर तक इसे ठीक किया गया था, अब सप्लाई चालू है।
-बलराम मकौल, पार्षद, वार्ड नंबर 18
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed