फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   ward 13 MC veteasingh case in panipat

महिला ने पार्षद पर लगाया छेड़छान करने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
ward 13 MC veteasingh case in panipat
क्षेत्र की एक महिला ने वार्ड 13 के पार्षद पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। वहीं, महिला के पति ने भी पार्षद पर मारपीट करने और उसे जान से मरवाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि पार्षद उसे काफी समय से परेशान कर रहा था, उसे निगम से भ्रष्टाचार कर लाखों रुपये दिलाना चाहता था, लेकिन महिला ने मना किया तो पार्षद ने उसके साथ छेड़खानी की। वहीं, दूसरी और पार्षद ने आरोप को निराधार बताया है। पार्षद का कहना है कि महिला और उसके पति एक लाइट को चालू करवाने के लिए आए थे, लेकिन उनके विपक्षियों ने लाइट को बंद करवा रखा है, जिसको उसने चालू करने से मना कर दिया तो महिला और उसका पति इसका बदला लेने के लिए छेड़खानी और मारपीट की शिकायत दे रहे हैं।
विज्ञापन

महिला का आरोप
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि एमसी पिछले काफी समय से परेशान कर रहा है। कहता है कि वह उसे खुश रखेगी तो वह निगम और डीसी विभाग द्वारा चलाई गई स्कीमों से लाखों रुपये का मुनाफा कमवा सकता है। महिला ने पार्षद को लोगों के सामने धमका दिया, जिस बात की उसे रंजिश थी। महिला ने बताया कि वह 28 जनवरी को सुबह किसी काम से बाहर निकली थी तभी पार्षद ने उसके साथ छेड़खानी करने की कोशिश की। महिला ने शोर मचाया तो आस पास के लोगों ने पार्षद को धमकाया और माफी मांगने की बात कही। वहीं महिला ने घर आकर पति को आपबीती बताई। जिसके बाद पति अपने रिश्तेदारों के साथ पार्षद के घर पहुंचा, जहां पार्षद ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और पुलिस में शिकयत दी तो बदनामी करने की धमकी दी। वहीं पीड़ित दंपती ने मिलकर चांदनीबाग थाना में शिकायत दी और पार्षद व दो अन्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पार्षद बोले: आरोप निराधार, खुद काट चुके हैं जेल
पार्षद ने महिला और उसके पति के सभी आरोपों को झूठा बताया है। पार्षद कहना है कि महिला की कॉलोनी में एक टावर लाइट लगी हुई है। जिसको शुरू करते ही महिला के सामने वाले विपक्ष के लोग शिकायत करने लगते हैं और बंद करते ही महिला और उसका पति शिकायत करते हैं। पार्षद ने बताया कि यही लाइट पूर्व पार्षद के समय में पिछले तीन साल बंद रही और अब एक साल से उनके राज में बंद है। उसने लाइट चालू करवाने से मना कर दिया था और उस लाइट को दूसरी जगह शिफ्ट करने की बात कही थी, इसी बात को लेकर दंपती ने झूठा छेड़खानी और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। पार्षद ने बताया कि महिला के पति काफी साल पहले दुष्कर्म के मामले में जेल काट चुके हैं। वहीं, इसके अलावा भी पति के खिलाफ कॉलोनी की ही निवासियों ने छेड़खानी की शिकायत दी है। पार्षद ने कहा कि दंपती सामने वाले को छेड़छाड़ का शिकार बनाते हैं और उससे समझौते के नाम पर पैसे ऐंठते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की शिकायत ले ली गई है। आगे की कार्रवाई जारी है, जो भी मामले में दोषी होगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-सज्जन सिंह, प्रभारी, चांदनीबाग थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed