{"_id":"6ae8f94747ed863aa701cbf4","slug":"athletes-grapple-with-poor-conditions-despite-lodging-complaints-panipat-news-c-244-1-pnp1006-167040-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: शिकायत के बावजूद अव्यवस्थाओं से जूझे खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: शिकायत के बावजूद अव्यवस्थाओं से जूझे खिलाड़ी
विज्ञापन
भोजन के लिए एक किलोमीटर पैदल चलना पड़ा; खेल मैदान से 20 मीटर दूर पेड़ों की कटाई जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित आठवीं तीन दिवसीय राज्य स्तरीय अंडर-11 स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। प्रदेशभर से आए नन्हे खिलाड़ियों का कहना था कि पहले दिन शिकायत के बावजूद अव्यवस्थाओं से जूझना पड़ा।
खिलाड़ियों का आरोप है कि पहले दिन ही अधिकारियों को दिक्कतों से अवगत करा दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद तीनों दिन हालात नहीं सुधरे। खिलाड़ियों ने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला स्तरीय तैयारियां ही नजर आईं।
गीत की धुन पर विवाद, कई घंटे बाद मिली अनुमति
पहले दिन आर्य कन्या विद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता के दौरान दूसरे जिलों से आए शिक्षकों और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के बीच बहस हो गई। गीत प्रस्तुत करने वाले बच्चों को अभ्यास के दौरान धुन के साथ प्रशिक्षण दिया गया था, लेकिन प्रतियोगिता में धुन बजाने से मना कर दिया गया। इस पर शिक्षकों ने आपत्ति जताई तो विवाद बढ़ गया। कई घंटे की बहस के बाद संबंधित अधिकारी ने नोटिस लिखवाकर इसकी अनुमति दी।
विज्ञापन
भोजन के लिए एक किलोमीटर पैदल चले खिलाड़ी
प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आए खिलाड़ियों को भोजन के लिए मैदान से करीब एक किलोमीटर दूर जीटी रोड स्थित मॉडल संस्कृति विद्यालय तक पैदल जाना पड़ा। उन्हें यातायात के बीच से होकर गुजरना पड़ा। अन्य स्कूलों में प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों को भी भोजन के लिए इसी विद्यालय में आना पड़ा। परेशानी से बचने के लिए कई खिलाड़ी घर से खाना लेकर आए और गाड़ियों में बैठकर भोजन करते नजर आए।
खेल मैदान से 20 मीटर दूर पेड़ों की कटाई
खेल प्रतियोगिता के दौरान मैदान से करीब 20 मीटर की दूरी पर पेड़ों की कटाई का काम चलता रहा। ऐसे में खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठे। आरोप है कि शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेने के बजाय टालने का प्रयास किया।
अगली बार कमियां दूर करने का आश्वासन
एईओ रविंद्र अंतिल ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। इस दौरान विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि दूसरे जिलों से आए खिलाड़ियों और अभिभावकों ने व्यवस्थाओं की सराहना की है। यदि कहीं कोई कमी रही है तो उसे अगली बार दूर किया जाएगा।