Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat won the titles in Kabaddi and Kho-Kho.

Panipat News: पानीपत ने कबड्डी और खो-खो का जीता खिताब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Panipat won the titles in Kabaddi and Kho-Kho.
राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में खो-खो के मैच में अंक लेने का प्रयास करते ​खिलाड़ी। स
तीन दिवसीय राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिताओं का समापन, विजेता खिलाड़ियों को पदक और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। आठवीं हरियाणा राज्य स्तरीय अंडर-11 लड़के-लड़कियों की स्कूली खेल प्रतियोगिताओं का सोमवार को समापन हो गया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर के नन्हे खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। मेजबान पानीपत ने लड़कों की कबड्डी और खो-खो में प्रथम स्थान हासिल कर दोनों खिताब अपने नाम किए। एथलेटिक्स, कुश्ती, योग और जिम्नास्टिक में भी खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले हुए।

समापन समारोह में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नीलम कुंडू, उप जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता कादियान और विजेंद्र नरवाल, खंड शिक्षा अधिकारी जयपाल सरोहा, एईओ रविंद्र सिंह अंतिल और एईईओ कर्ण सिंह पूनिया ने विजेताओं को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


डीपीई संदीप कुमार ने मंच संचालन किया। प्रतियोगिता के आयोजन में खेल प्रशिक्षकों, निर्णायकों और आयोजन समिति के सदस्यों ने योगदान दिया। इस अवसर पर सतेंद्र मलिक, सुदेश राठी, प्रदीप घणघस, विकास वर्मा, दिव्या राणा, राकेश कादियान, वीरेंद्र राठी, खेल सचिव सुरेश कादियान सहित अन्य अधिकारी और प्रशिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख प्रतियोगिताओं के परिणाम

कबड्डी (लड़के): प्रथम पानीपत, द्वितीय सोनीपत, तृतीय चरखी दादरी।

खो-खो (लड़के): प्रथम पानीपत, द्वितीय हिसार, तृतीय जींद।

योग (लड़के, ओवरऑल): प्रथम यमुनानगर, द्वितीय रेवाड़ी, तृतीय गुरुग्राम।

जिम्नास्टिक (लड़के): प्रथम गुरुग्राम, द्वितीय रोहतक, तृतीय पंचकूला।

जिम्नास्टिक (लड़कियां): प्रथम गुरुग्राम, द्वितीय कुरुक्षेत्र, तृतीय रोहतक।

एथलेटिक्स (लड़के)

100 मीटर: प्रथम प्रतीक (भिवानी), द्वितीय जतिन (झज्जर), तृतीय शुभम (फतेहाबाद)।

200 मीटर: प्रथम अरुण (गुरुग्राम), द्वितीय जतिन (झज्जर), तृतीय तुषार।

400 मीटर: प्रथम तुषार (कैथल), द्वितीय यश (जींद), तृतीय रणदीप (सोनीपत)।

लंबी कूद: प्रथम अनुराग (करनाल), द्वितीय अरुण (गुरुग्राम), तृतीय जिज्ञांश (जींद)।

ऊंची कूद: प्रथम अनुराग (करनाल), द्वितीय मोहित (कैथल), तृतीय सुदीप (गुरुग्राम)।

शॉटपुट: प्रथम जक्षित (पानीपत), द्वितीय भावेश (सोनीपत), तृतीय हिमाक्ष (पंचकूला) और आयुष (सिरसा)।

4×100 मीटर रिले: प्रथम गुरुग्राम, द्वितीय सिरसा, तृतीय फतेहाबाद।

कुश्ती के परिणाम

28 किग्रा: स्वर्ण तनिष्क (कुरुक्षेत्र), रजत शौर्य (पानीपत), कांस्य कुशल (सोनीपत) और लव (रोहतक)।

30 किग्रा: स्वर्ण नितिन (रोहतक), रजत मयंक (सोनीपत), कांस्य मोक्ष और लक्ष्य (झज्जर)।

32 किग्रा: स्वर्ण खुशहांत (चरखी दादरी), रजत सिद्धांत (फतेहाबाद), कांस्य उन्नत (पानीपत) और अंकुश (रोहतक)।

34+ किग्रा: स्वर्ण कुश (रोहतक), रजत वंश (रेवाड़ी), कांस्य रुद्र मलिक (पानीपत) और दुष्यंत (फरीदाबाद)।

राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में खो-खो के मैच में अंक लेने का प्रयास करते खिलाड़ी। स

राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में खो-खो के मैच में अंक लेने का प्रयास करते खिलाड़ी। स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed