{"_id":"6ae8f90f6193b2b53c0164e3","slug":"130-kg-of-doda-barfi-was-destroyed-in-harisingh-colony-panipat-news-c-244-1-pnp1007-167004-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: हरिसिंह कॉलोनी में 130 किलो डोडा बर्फी नष्ट करवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: हरिसिंह कॉलोनी में 130 किलो डोडा बर्फी नष्ट करवाई
विज्ञापन
हरिसिंह नगर स्थित दुकान पर जांच कर बाहर आते एफएसओ। स्रोत : विभाग
दूषित मिठाइयों के तीन नमूने जांच के लिए भी भेजे
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। दूषित मिठाइयों की बिक्री रोकने के लिए सोमवार देर शाम खाद्य सुरक्षा विभाग ने हरिसिंह कॉलोनी स्थित मिठाई की दुकान पर छापा मारा। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. विक्रम पचिसिया की अगुवाई में टीम ने दुर्गंध वाली करीब 130 किलोग्राम डोडा बर्फी पकड़कर उसे नष्ट करवा दी। साथ ही तीन खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे।
जांच के दौरान दुकान में अन्य मिठाइयों की स्थिति भी संदिग्ध मिली। कार्रवाई की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। विभाग ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए नमूने लिए, जिन्हें चंडीगढ़ स्थित प्रयोगशाला में भेजा जाएगा।
दो दिन में 262 किलो मिठाई नष्ट
खाद्य सुरक्षा विभाग ने शनिवार को बैरी वाली मस्जिद क्षेत्र में छापेमारी कर करीब 122 किलो गुलाब जामुन नष्ट किए थे। यहां रसगुल्ले और गुलाब जामुन के तीन नमूने लिए गए थे। रविवार को हरिसिंह कॉलोनी, नूरवाला में करीब 140 किलो रसगुल्ले नष्ट कर एक गुलाब जामुन और एक रसगुल्ले का नमूना लिया गया। इसके अलावा देवी मंदिर रोड स्थित जावा कॉलोनी से बेसन के लड्डू और रसगुल्ले के नमूने जांच के लिए भेजे गए।
विज्ञापन
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. विक्रम पचिसिया ने बताया कि विभाग लगातार दुकानों का निरीक्षण कर नमूने ले रहा है। संदिग्ध सामग्री को मौके पर नष्ट कराया जा रहा है। जांच रिपोर्ट में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।