{"_id":"6aeb1e735d57d1dc9900acac","slug":"walls-of-five-government-schools-panipat-news-c-244-1-sknl1016-167109-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: 22.52 लाख से पांच सरकारी स्कूलों की दीवारें बनेंगी ज्ञान का खजाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: 22.52 लाख से पांच सरकारी स्कूलों की दीवारें बनेंगी ज्ञान का खजाना
विज्ञापन
पानीपत। जिले के सरकारी स्कूलों में अब विद्यार्थियों को किताबों के साथ कक्षाओं की दीवारों से भी सीखने का अवसर मिलेगा। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने पांच सरकारी स्कूलों के 120 कक्षों और प्रयोगशालाओं के सौंदर्यीकरण के लिए 22.52 लाख रुपये का प्रोजेक्ट शुरू किया है।
इसके तहत दीवारों पर विज्ञान के सूत्र, वैज्ञानिक चित्र, रंगीन डायग्राम और प्रेरणादायक संदेश बनाए जाएंगे। इसका उद्देश्य पढ़ाई को सरल, रोचक और व्यावहारिक बनाना है।
सहायक परियोजना समन्वयक कुलभूषण जैन ने बताया कि मॉडल टाउन स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 28, समालखा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 36, रेरकलां के 24, उझा के 18 और जलालपुर-1 के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 14 कमरों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
इनमें कक्षाओं के साथ प्रयोगशालाएं भी शामिल हैं। कार्य पूरा करने के लिए दो माह की समय-सीमा तय की गई है।
दीवारों पर दिखेंगे विज्ञान के सूत्र और डायग्राम
परियोजना के तहत भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान से संबंधित सूत्रों, चित्रों और डायग्राम के जरिए दीवारों को शिक्षण सामग्री के रूप में विकसित किया जाएगा। इसे बिल्डिंग एज लर्निंग एड की अवधारणा के तहत लागू किया जा रहा है। विद्यार्थी दीवारों पर बने चित्रों को देखकर विषयों की अवधारणाएं आसानी से समझ सकेंगे और सीखी गई जानकारी को लंबे समय तक याद रख पाएंगे।
25,972 वर्ग मीटर क्षेत्र में होगा पेंट
प्रोजेक्ट के तहत करीब 25,972 वर्ग मीटर क्षेत्र में एक्रिलिक डिस्टेंपर किया जाएगा। इसके अलावा स्टील वर्क पर प्राइमर, 2,324 वर्ग मीटर क्षेत्र में एल्युमिनियम पेंट और करीब 18,400 वर्ग मीटर क्षेत्र में इंडोर-आउटडोर मल्टी सरफेस पेंट किया जाएगा।
थीम आधारित चित्रकारी का खर्च भी इसी परियोजना में शामिल है। इसके लिए अलग से भुगतान नहीं किया जाएगा। काम की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए तकनीकी मूल्यांकन और अन्य शर्तें निर्धारित की गई हैं।
वर्जन
सरकारी स्कूलों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने के लिए चयनित स्कूलों की दीवारों और प्रयोगशालाओं को विषय आधारित चित्रों, सूत्रों और डायग्राम से सजाया जाएगा। इससे विज्ञान जैसे विषयों को समझना आसान होगा और विद्यार्थियों में सीखने के प्रति रुचि बढ़ेगी। कार्य की गुणवत्ता और निर्धारित समय-सीमा का ध्यान रखा जाएगा।
मनीष गुप्ता, डीपीसी, समग्र शिक्षा