फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   waiting hours for treatment

Panipat News: इलाज के लिए घंटों इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
waiting hours for treatment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। मौसम में बदलाव के साथ जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी बढ़कर दो हजार पहुंच गई है। इससे मरीजों को ओपीडी में पंजीकरण व इलाज के बाद दवा लेने के लिए घंटों लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ा।
अस्पताल में कई चिकित्सक छुट्टी पर हैं जिसके कारण मरीजों को बार-बार अस्पताल के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। पिछले कई महीनों से चर्म रोग विशेषज्ञ न होने से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

निजी अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत उल्टी-दस्त, मोतियाबिंद, पित्त की थैली का ऑपरेशन बंद होने से जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। गर्मी बढ़ने से उल्टी-दस्त, माइग्रेशन व निमोनिया के मरीज बढ़ रहे हैं। सोमवार को अस्पताल में ओपीडी लगभग दो हजार रही। इसराना निवासी प्रेम कुमार ने बताया कि वे शनिवार को अस्पताल में इलाज के लिए आया था लेकिन विशेषज्ञ न होने के कारण उसे सोमवार को दोबारा आना पड़ा। सोमवार को भीड़ होने के कारण उसे एक घंटा लाइन में लगकर ओपीडी के लिए पंजीकरण करवाना पड़ा और फिर विशेषज्ञ से दिखाने के लिए 20 मिनट लाइन में लगना पड़ा। फिर इलाज व दवा ली। दवा लेने के लिए उसे लगभग आधा घंटा लाइन में लगना पड़ा। अहर निवासी सरोज देवी ने बताया कि वह सुबह आठ बजे ही अस्पताल पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विजय मलिक ने बताया कि अस्पताल में सभी प्रकार दवा उपलब्ध है। अस्पताल में पहुंच रहे सभी मरीजों को इलाज व दवा दी जा रही है। चर्म रोग विशेषज्ञ की मांग भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed