{"_id":"665a6ed1aba9257449065f77","slug":"volvo-bus-collides-with-a-parked-truck-panipat-news-c-244-1-pnp1004-119000-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: खड़े ट्रक में टकराई वोल्वो बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: खड़े ट्रक में टकराई वोल्वो बस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समालखा। गुरुग्राम से सवारियों से भरकर चंडीगढ़ की ओर जा रही हरियाणा रोडवेज की एक वोल्वो बस शुक्रवार अलसुबह करीब साढ़े तीन बजे जीटी रोड पर समालखा के पास पुल के ऊपर खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। इससे बस के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि कोई इस हादसे में किसी सवारी को जान माल की हानि नहीं हुई। बस और ट्रक की टक्कर से बस की तीन-चार सवारियों को मामूली चोटें ही आई हैं। बस चालक रविंद्र की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में बस चालक रविंद्र ने बताया कि वह बीती रात 12 बजकर 15 मिनट पर गुरुग्राम सवारियां भरकर चंडीगढ़ के लिए चला था। जैसे ही वह सुबह सवा तीन बजे समालखा के पास पहुंचा तो वहां पुल के उपर जीटी रोड की एक नंबर लाइन पर बिना पार्किंग इंडीकेटर जलाए और बिना पार्किंग संकेत के ट्रक खड़ा हुआ था जो अंधेरे की वजह से नहीं दिखा और बचते बचाते बस का अगला हिस्सा खड़े ट्रक में जा टकराया। बस चालक रविंद्र के मुताबिक बस के अगले हिस्से के कांच टूटने से 3-4 सवारियों को मामूली चोटें आई हैं जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।