{"_id":"65ff5f512e0e6d725e00fe44","slug":"volunteers-prepared-dishes-without-using-fire-panipat-news-c-244-1-sknl1009-115717-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: स्वयंसेवकों ने आग का उपयोग किए बगैर बनाए व्यंजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: स्वयंसेवकों ने आग का उपयोग किए बगैर बनाए व्यंजन
Sun, 24 Mar 2024 04:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 24 Mar 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय की एनएसएस इकाई ने गांव नांगलखेड़ी में अपने सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन शनिवार को कुकिंग विदाउट फायर प्रतियोगिता की। स्वयंसेवकों ने आग का उपयोग किए बिना सैंडविच, भेलपुरी, दहीभल्ले, नारियल के लड्डू, खजूर के लड्डू, ठंडाई और फ्रूट क्रीम जैसे विभिन्न व्यंजन बनाए।
हिमांशी व सिमरजीत प्रथम, आयुषी व दिव्या दूसरे तथा सिमरन व अनुज तीसरे स्थान पर रहे। सांत्वना पुरस्कार अंकिता, शिफाली, मुस्त्री बानो, किरन और विशाल को दिया गया। मुख्य वक्ता रेडक्रॉस से डॉ. पूजा सिंघल रही। उन्होंने स्वयंसेवकों को एनीमिया के लक्षण, कारण और रोकथाम के साथ-साथ थैलीसीमिया और सिकल सेल एनीमिया के बारे में शिक्षित किया। उन्होंने हरी सब्जियां, पीले फल, दूध और डेयरी उत्पादों जैसे आयरन युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन के महत्व पर जोर दिया।
डॉ. सिंघल ने विभिन्न पेट के कीड़ों की उपस्थिति और उपभोग से पहले सब्जियों को अच्छी तरह से धोने की आवश्यकता पर भी चर्चा की। एनएसएस अधिकारी विवेक गुप्ता एवं डॉ. मनीषा डुडेजा ने डॉ. सिंघल का आभार व्यक्त किया। ब्रेकथ्रू फाउंडेशन के प्रदीप और कुलदीप ने लैंगिक समानता के बारे में जागरूक किया।