फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Volleyball player Manisha carved a niche for herself through rigorous practice and struggle.

Panipat News: कठिन अभ्यास और संघर्ष से वॉलीबॉल खिलाड़ी मनीषा ने बनाई पहचान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 03:27 AM IST
विज्ञापन
Volleyball player Manisha carved a niche for herself through rigorous practice and struggle.
मनीषा। स्वयं
पानीपत। मेहनत और लगन के दम पर बेटियां हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रही हैं। जिले की बेटी मनीषा ने कठिन अभ्यास और संघर्ष के दम पर वॉलीबॉल में पहचान बनाई है और इसके साथ प्रदेश का भी मान बढ़ा रही हैं। वह अबतक विभिन्न प्रतियोगिताओं में करीब आठ स्वर्ण और छह रजत पदक अपने नाम कर चुकी हैं।
विज्ञापन

मनीषा ने बताया कि उन्होंने बचपन से ही वॉलीबॉल खेल में रुचि थी इसलिए उन्होंने खेल में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए नियमित अभ्यास किया। उन्होंने जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। खेल के प्रति उनका समर्पण और अनुशासन ही उनकी सफलता का आधार बना। उनके पिता मुकेश कुमार किसान हैं उनकी मां रेशमा देवी गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने बेटी के सपनों को पूरा करने में पूरा सहयोग दिया। परिवार ने मनीषा को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया और उनकी तैयारी में पूरा साथ दिया। मनीषा कोच सन्नी के मार्गदर्शन में कई वर्षों से नियमित अभ्यास कर रही हैं। कोच ने बताया कि मनीषा शुरू से ही मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी रही हैं। उन्होंने कभी भी कठिन परिस्थितियों से हार नहीं मानी और लगातार अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रही हैं। खेल के मैदान में उनकी मेहनत और सीखने की लगन ने उन्हें आगे बढ़ने में मदद की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed