{"_id":"67a917294a546e97e701f0d1","slug":"vlogger-was-identified-with-the-accused-on-live-streaming-app-panipat-news-c-244-1-pnp1001-131952-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: व्लाॅगर की आरोपी से लाइव स्ट्रीमिंग एप पर हुई थी पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: व्लाॅगर की आरोपी से लाइव स्ट्रीमिंग एप पर हुई थी पहचान
विज्ञापन
पानीपत। दिल्ली के रोहिणी स्थित दीप विहार निवासी व्लाॅगर श्रुतिका और करनाल जिला स्थित मोर माजरा गांव के संजीत की जान पहचान स्ट्रीमिंग एप पर हुई थी। दोनों में कुछ ही दिनों में नजदीकी बढ़ गई। संजीत ने अपनी पत्नी को तलाक देकर श्रुतिका को शादी करने की बात कही थी।
पुलिस ने श्रुतिका के शव का पोस्टमार्टम कराकर विसरा जांच को भेज दिया है। विसरा रिपोर्ट में मौत के असल कारणों का पता चलेगा। मॉडल टाउन थाना ने रविवार को जिला नागरिक अस्पताल में श्रुतिका के शव का पोस्टमार्टम कराया।
दीप विहार की शालिनी वाही ने आरोप लगाया कि श्रुतिका एप पर लाइव स्ट्रीमिंग करती थी। वहीं से उन दोनों के बीच बातचीत और फिर मिलना शुरू हुआ था। संजीत उसकी बेटी को अपने जाल में फंसाए हुए था। उसकी बेटी ने उसको सोने की चेन और अंगूठी तक गिफ्ट कर रखी थी। उसने श्रुतिका से अपनी पत्नी को तलाक देकर 10 दिसंबर को शादी करने का झांसा दिया था। श्रुतिका उसी के कहने पर बुधवार को पानीपत में उससे मिलने आई थी।
विज्ञापन
परिजनों ने संजीत और उसके दो दोस्तों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
यह है मामला ः श्रुतिका पांच फरवरी को पानीपत के जाटल रोड स्थित एक होटल में अपने लिव-इन पार्टनर संजीत से मिलने आई थी। होटल में झगड़े के बाद नहर में कूद गई थी। आरोपी संजीत की सफाई है कि वह श्रुतिका को बचाने के लिए नहर में कूदा लेकिन उसे बचा नहीं पाया।
श्रुतिका का शव शनिवार को सोनीपत जिले के ककरोई गांव के पास नहर में मिला था। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया था।