Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Vivekananda House wins the inter-house Kho-Kho competition

Panipat News: अंतर सदनीय खो-खो प्रतियोगिता में विवेकानंद सदन ने मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Vivekananda House wins the inter-house Kho-Kho competition
प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी। संस्थान
समालखा। डीएवी सेंटेनरी स्कूल में शुक्रवार को विश्व एथलेटिक्स दिवस पर अंतर सदनीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विवेकानंद सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रतियोगिता में कक्षा तीसरी से पांचवी के अंडर-11 के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या रिंकू वर्मा ने खिलाड़ियों विद्यार्थियों के बीच टॉस कराकर किया। प्रतियोगिता में दयानंद सदन ने पहली बारी खेली। विद्यार्थियों ने पूरे जोश, उत्साह एवं टीम भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रधानाचार्य रिंकू वर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास के लिए विद्यालय में कई प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। साथ ही उन्हें खेलों में भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया जाता है। प्रतियोगिता में विवेकानंद सदन ने प्रथम, दयानंद सदन ने द्वितीय व गांधी सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही छात्राओं में दयानंद सदन प्रथम, टैगोर सदन द्वितीय व गांधी सदन तृतीय स्थान रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed