{"_id":"a0d1c9a73b81f1b4ab8cfa95c6bf80ba","slug":"violence-is-killing-neighbor","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में पड़ोसी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में पड़ोसी की हत्या
अमर उजाला, पानीपत
Updated Sat, 14 Sep 2013 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत के थाना सदर के शिमला मौलाना में पत्नी पर शक के कारण एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी के सिर में डंडा मारकर हत्या कर दी।
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
प्राप्त विवरण के अनुसार शिमला मौलाना में पशुओं की डेयरी पर काम करने वाले राजकुमार (35) निवासी गौरीगंज, नेपाल और उसके पड़ोसी विपिन की बीती देर रात को कहासुनी हो गई। विपिन ने आरोप लगाया कि राजकुमार उसकी पत्नी के साथ अश्लील बातें करता है।
इस बात को लेकर दोनों के बीच हुई कहासुनी मारपिटाई में बदल गई और विपिन ने राजकुमार के सिर में डंडा मार दिया। राजकुमार सिर में डंडा लगते ही वहीं पर गिर गया। राजकुमार का भाई राजन झगड़े की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचा। उसको आते देख विपिन भाग खड़ा हुआ।
राजन ने राजकुमार को अस्पताल में दाखिल कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शुक्रवार को हत्या का मामला दर्ज किया और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।