{"_id":"67c36c3c99bd274f0c042f49","slug":"villagers-stopped-the-work-of-installing-mobile-tower-panipat-news-c-244-1-pnp1006-133001-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ग्रामीणों ने रुकवाया मोबाइल टावर लगाने का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ग्रामीणों ने रुकवाया मोबाइल टावर लगाने का काम
विज्ञापन
सनौली। सनौली खुर्द गांव में ग्रामीणों ने मोबाइल टावर का काम रुकवा दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन व पुलिस पर अनदेखी के आरोप लगाए और जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर सनौली थाने की टीम मौके पर पहुंची और कारीगरों को बिना परमिशन काम करने पर सख्त कार्रवाई की हिदायत दी।
पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया। जानकारी के अनुसार सनौली खुर्द गांव में पिछले कई दिनों से मोबाइल टावर लगाने का काम चल रहा था। ग्रामीण इसे रुकवाने के लिए प्रशासन और पुलिस को शिकायत दे चुके है।
इसके बाद भी काम चल रहा था। इस पर ग्रामीण शनिवार को एकजुट हो गए और इसका विरोध शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही सनौली थाना प्रभारी विनोद कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कंपनी के कर्मचारियों व मकान मालिक से टावर लगाने संबंधी अनुमति दिखाने को कहा। इस पर वे किसी प्रकार की मंजूरी नहीं दिखा पाए। पुलिस अधिकारियों ने कर्मचारियों को बिना टावर पर काम न करने की सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन
ग्रामीण विनेश, अनील, सतपाल, मुकेश कुमार, सुरेश, सुशील, सौरव व सुमित ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार को सनौली थाना पुलिस व डीसी, एसडीएम को शिकायत दी थी। जिसमें गांव में मोबाइल टावर लगाने के कार्य को बंद कराने की मांग की थी। शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है।