फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Villagers of Manana protest against opening of liquor contract

मनाना के ग्रामीणों ने शराब का ठेका खुलने का किया विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Villagers of Manana protest against opening of liquor contract
समालखा। मनाना गांव के नजदीक शराब का ठेका खोले जाने का देर शाम ग्रामीणों ने विरोध किया और कारिंदों को तख्त और अन्य सामान वहां से ले जाने को कहा। उन्होंने कहा कि गांव के पास किसी भी कीमत पर ठेका नहीं खुलने दिया जाएगा। इसे लेकर डीसी और एसडीएम से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन

ग्रामीण सुरेंद्र, भीम सिंह, नरेंद्र, राजेश, मुकेश, काला, अशोक और अमित ने बताया कि समालखा से मनाना गांव के रास्ते पर गांव के स्वागत द्वार से कुछ सौ मीटर की दूरी पर ठेका खोला जा रहा था। उन्होंने कहा कि गांव के पास शराब का ठेका खोले जाना बर्दाश्त से बाहर है। इससे पहले एक ठेका मनाना से नारायणा रोड के पास भी खुला हुआ है। उन्होंने कहा कि ठेका खुलने से आने जाने वाले लोगों को तो परेशानी होगी ही साथ ही गांव में नशे की हालत में झगड़े भी बढ़ेंगे। दिनभर वहां से लोगों का आना जाना लगा रहता है। महिलाओं, बच्चों को भी दिक्कत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed