फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Villagers living on the island in Yamuna started walking

Panipat News: यमुना में टापू पर बसे ग्रामीणों का पैदल आवागमन शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Villagers living on the island in Yamuna started walking
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सनौली। यमुना नदी का जलस्तर कम होते ही टापू पर बसे ग्रामीणों का पैदल आवागमन शुरू हो गया है। बरसात व मानसून में जलस्तर बढ़ने से टापू पर बसे गांव के लोगों की आवाजाही बंद हो गई थी। लोगों को इंजन बोट मशीन से ही आना-जाना पड़ता था। आखिरकार कई महीने बाद यमुना का जलस्तर कम हुआ जिससे लोगों की आवाजाही शुरू हो पाई।
यमुना नदी में टापू पर बसे गांव रहीमपुर खेड़ी में आने-जाने का रास्ता नदी के पानी में से गुजर कर जाया जाता है। अब नदी का जल स्तर कम होने से महिलाएं नदी के अंदर से आने-जाने लगी है। पहले पानी अधिक होने से महिलाएं व बच्चे गांव में रहते थे अब महिलाएं आसानी से ही नदी में से आने जाने लगी हैं। बरसात व मानसून हो जाने पर कई महीने तक उनके गांव के चारों तरफ पानी रहने से अन्य गांव, ब्लाक, शहर से रास्ता कट जाता है। नदी को इंजन बोट मशीन आदि लगाए जाने पर ही आना-जाना पडता है। अब जल स्तर कम होने पर यमुना के अंदर से पैदल भी निकलने लगे हैं।
विज्ञापन

मौसम बदलाव से यमुना नदी के पास विदेशी पक्षियों की बढ़ी संख्या- यमुना नदी के पास बने मंदिर के पुजारी सुभाष गिरी महाराज ने बताया कि मौसम में बदलाव हो रहा है। सुबह व शाम के समय ठंड बढ़ने लगी है। इस दौरान यमुना नदी के आसपास विदेशी पक्षी दिखाई देने लगे हैं। पहले की अपेक्षा पक्षियों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed