फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Vikas had hidden the pistol after firing at the Panchayat, police recovered it.

Panipat News: पंचायत में फायरिंग के बाद विकास ने छिपा दी थी पिस्तौल, पुलिस ने की बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Vikas had hidden the pistol after firing at the Panchayat, police recovered it.
पानीपत। मतलौडा अनाज मंडी में दुकान नंबर 35 में पंचायत में फायरिंग के बाद आरोपी विकास ने देसी पिस्तौल को छुपा दिया था। पुलिस ने रिमांड के दौरान आरोपी से पिस्तौल बरामद कर ली है। मंगलवार को विकास का रिमांड पूरा होने पर जेल भेज दिया गया है। वहीं, शुभम को चार दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने रविवार शाम को असंध रोड सुताना मोड़ से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। सीआईए-1 प्रभारी संदीप ने बताया कि 9 अक्तूबर को मतलौडा अनाज मंडी में कहासुनी के समझौते के लिए चल रही पंचायत में फायरिंग हो गई थी जिसमें बाबा जितेंद्र नाथ गोली लगने से घायल हुए थे। बाबा जितेंद्र नाथ ने जीतू और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। रविवार देर शाम को सीआईए-1 टीम ने खुखराना निवासी शुभम उर्फ शुभि, मतलौडा निवासी दीपक व सोनू व खंडरा गांव निवासी विकास उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया था। मंगलवार को विकास का एक दिन का रिमांड पूरा होने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। शुभम से पूछताछ की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed