फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Vigilance's knock, the officers of the corporation ran away from the office

Panipat News: विजिलेंस की दस्तक, निगम के अधिकारी दफ्तर छोड़कर भागे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 02:33 AM IST
विज्ञापन
Vigilance's knock, the officers of the corporation ran away from the office
पानीपत। नगर निगम कार्यालय में विजिलेंस ने फिर दस्तक दी है। एक टीम बुधवार को ताऊ देवीलाल कॉम्प्लेक्स स्थित कार्यालय में पहुंची तो कई अधिकारी कुर्सी छोड़कर भाग गए। निगम में सिर्फ कुछ जेई और एमई बैठे दिखाई दिए। विजिलेंस टीम के अधिकारी निगम अधिकारियों के दफ्तरों की पड़ताल करते रहे, लेकिन अधिकारी उनके बुलाने पर भी नहीं आए। किसी अधिकारी ने अवकाश पर तो किसी ने फील्ड में होने की कहकर टाल दिया।
विज्ञापन

विजिलेंस टीम यहां काफी पुराने मामले में अधिकारियों से रिकॉर्ड तलब करने पहुंची थी। इनको लेकर कई बार पत्राचार और मौके पर आने भी अधिकारी रिकॉर्ड नहीं दे रहे। इसलिए उनको एक बार फिर आना पड़ा है। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही निगम अधिकारियों को मंत्री ने चेतावनी दी थी कि अगर वे अपनी कार्यप्रणाली पर खरे नहीं उतरे तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। नतीजा ये दिखा कि अगले दिन ही विजिलेंस कार्यालय में पहुंच गई। जिससे अधिकारी घबरा गए। निगम अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को निगम आयुक्त अवकाश पर थे। इसकी बीच एक पुराने घोटाले का रिकॉर्ड लेने के लिए स्टेट विजिलेंस की टीम ताऊ देवी लाल कॉम्प्लेक्स निगम कार्यालय पहुंच गई। विजिलेंस आने की सूचना मिलते ही निगम अधिकारी अपने कार्यालय छोड़ गए।
विज्ञापन


बॉक्स
कई मामलों की जांच कर रही विजिलेंस
विजिलेंस के पास निगम अधिकारियों के कई घोटालों और गड़बड़झालों की शिकायत है। जिसकी वे जांच कर रहे हैं। इन मामलों में बगैर आधार के कई गई अनाप शनाप इन्हांसमेंट, स्ट्रीट लाइट घोटाला, पार्क प्रकरण, सफाई के कई मुद्दे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार को विजिलेंस टीम स्ट्रीट लाइटों के पुराने टेंडर का रिकॉर्ड लेने निगम कार्यालय पहुंची थी। निगम अधिकारी इसे देने में आनाकानी कर रहे हैं। इसी वजह से विजिलेंस की सूचना मिलते ही अधिकारी कार्यालय छोड़ गए। इसके अलावा प्रॉपर्टी टैक्स शाखा से भी कई मामलों की विजिलेंस जांच कर रही है। इसमें एडमिन आईडी की भी जांच शामिल हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
विजिलेंस की एक टीम बुधवार को कार्यालय में पुराने मामले की जांच करने आई है। कई अधिकारी व कर्मचारी कार्यालय से काम को लेकर बाहर थे। टीम का पूरा सहयोग किया गया है।
प्रदीप कल्याण, एक्सईएन, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed