{"_id":"66bff25d16c0d35aa409ee44","slug":"video-of-deputy-ms-being-treated-in-private-hospital-goes-viral-panipat-news-c-244-1-pnp1003-122782-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: डिप्टी एमएस की निजी अस्पताल में इलाज करते हुए वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: डिप्टी एमएस की निजी अस्पताल में इलाज करते हुए वीडियो वायरल
विज्ञापन
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस की असंध रोड स्थित एक निजी अस्पताल में मरीज को बेहोशी का इंजेक्शन लगाते हुए वीडियो वायरल हुई है। वीडियो में वे अस्पताल में जाते, वहां इलाज करते और बाहर आते दिखाई दे रहे हैं। उन पर कई साल से निजी अस्पताल में काम करने के आरोप भी लग रहे है। अब सिविल सर्जन ने वीडियो के आधार पर मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया है। अस्पताल के दूसरे डिप्टी एमएस डॉ. अमित पोरिया के नेतृत्व में तीन डॉक्टरों की कमेटी मामले की जांच करेगी।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो के अनुसार जिला नागरिक अस्पताल के बेहोशी के डॉक्टर व डिप्टी एमएस डॉ. सुरजीत बुधवार को निजी अस्पताल में आए। यहां एक महिला का ऑपरेशन होना था। इसी दौरान एक युवक ने उनकी वीडियो बनानी शुरू कर दी। डॉ. सुरजीत ने महिला को बेहोशी का इंजेक्शन लगाया। वह युवक उनकी वीडियो बनाता रहा। जब डॉक्टर को पता चला कि उनकी वीडियो बन रही है तो वह मास्क लगाकर और अस्पताल से भागने की कोशिश करने लगे। युवक ने जब उनसे पूछा कि वह सरकारी डॉक्टर है, यहां ओपीडी कैसे कर रहे हैं। इस पर वह घबरा गए पहले तो वह बोले कि उनका एक मरीज यहां दाखिल है। उसका हाल जानने आए थे। बाद में बोले कि उनके कंधे में दर्द है, वह इलाज कराने आए थे। इसके बाद वह अपनी कार छोड़कर वहां से भाग गए । इसके बाद वह जिला नागरिक अस्पताल में आए और यहां पर उन्होंने अपने बायोमैट्रिक से हाजिरी लगाई और एक मरीज का ऑपरेशन भी कराया। वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। कई डॉक्टरों ने वीडियो बनाने वाले युवक को कॉल कर वीडियो को डिलीट करने की मांग की। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के एक पदाधिकारी ने भी डाॅक्टर की वायरल वीडियो को डिलीट कराने का प्रयास किया।
वर्जन-
जिला सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि वीडियो को उन्होंने देखा है। इसमें डॉक्टर निजी अस्पताल में काम करते हुए नजर आ रहे हैं। वह नियमानुसार निजी अस्पताल में काम नहीं कर सकते। मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया है। यह रिपोर्ट मुख्यालय को भी भेजी जाएगी।