{"_id":"696d4d74215cbfe03b0eeb3d","slug":"vehicles-standing-in-police-stations-became-junk-none-of-their-owners-were-found-no-one-came-to-rescue-them-panipat-news-c-244-1-pnp1012-150795-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: थानों में खड़े-खड़े कबाड़ हो गए वाहन, किसी के मालिक नहीं मिले, कोई छुड़ाने नहीं आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: थानों में खड़े-खड़े कबाड़ हो गए वाहन, किसी के मालिक नहीं मिले, कोई छुड़ाने नहीं आया
विज्ञापन
पानीपत। जिले के अलग-अलग थानों में खड़े वाहन कबाड़ हो रहे हैं, लेकिन न तो पुलिस को इसकी परवाह है और न ही वाहनों के स्वामियों का कुछ अता-पता है। पुलिस द्वारा वाहन स्वामियों की तलाश के लिए अभियान चलाए गए। नोटिस जारी किए गए, इसके बावजूद भी ज्यादातर वाहन स्वामी अपने वाहन को वापस लेने के लिए तैयार नहीं जिससे वाहनों का समय से निस्तारण नहीं हो पा रहा है। उधर, पुलिस द्वारा 228 वाहनों की नीलामी कराने की प्रक्रिया शुरू की है।
पुलिस द्वारा वाहनों को सीज करने, किसी मुकदमे में शामिल वाहन को जब्त करने के बाद थानों पर खड़ा किया जाता है। वर्तमान में जिले के सभी थानों में 800 से अधिक दुपहिया और चार पहिया वाहन खड़े हैं। इन वाहनों में चोरी के वाहन और मुकदमों से संबंधित वाहन भी शामिल हैं। कुछ वाहनों के केस खत्म हो चुके हैं इसके बावजूद भी वाहनों को उनके मालिकों के सुपुर्द नहीं किया जा रहा है। लंबे समय से एक ही स्थान पर खड़े होने के बावजूद वाहन भी पूरी तरह जर्जर हालत में पहुंच गए। यहां तक कि कुछ वाहनों के इंजन और पहिए तक गायब हो चुके हैं। पुलिस द्वारा लगातार वाहनों के निस्तारण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। कुछ वाहन स्वामियों को तलाश कर नोटिस तक दिए गए हैं इसके बावजूद भी लोग अपने वाहनों को लेने के लिए नहीं आ रहे हैं, जिससे थानों में वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है।
सितंबर में कराए थे 322 वाहन नीलाम
पुलिस द्वारा वाहनों को नीलाम करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। 228 वाहनों की सूची तैयार कर अनुमति के लिए डीसी कार्यालय में भेजी गई है, वहीं सितंबर 2025 में भी पुलिस ने 322 वाहनों की नीलामी कराई थी।
विज्ञापन
यह है प्रक्रिया
पुलिस यदि किसी वाहन को मुकदमे में जब्त करती है तो उसे संबंधित थाने में खड़ा किया जाता है। केस फाइनल होने के बाद वाहन स्वामियों को उनका वाहन सुपुर्द कर दिया जाता है। इसके लिए समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। वाहन स्वामी के बारे में डिटेल पता कर उन्हें अपने वाहन को लेने के लिए नोटिस दिया जाता है। तीन बार नोटिस भेजने का प्रावधान है, इसके बाद भी यदि वाहन स्वामी नहीं आते तो वाहन को नीलामी के लिए भेज दिया जाता है। नीलामी में वाहनों को कचरे में नीलाम किया जाता है।
पुलिस की ओर से जब्त किए गए वाहनों के निस्तारण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। वाहन स्वामियों को तलाश कर नोटिस जारी किए जाते हैं, फिर भी कोई लेने नहीं आता तो नीलामी प्रक्रिया अपनाकर वाहनों को निस्तारण कराया जा रहा है, इसके लिए वाहनों की सूची तैयार की जा रही है।
- सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय।