{"_id":"68b739aa955ee720ae0fcdc8","slug":"vegetables-were-delivered-by-the-market-committee-to-the-village-kathwa-which-is-facing-waterlogging-panipat-news-c-45-1-sknl1005-141488-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जलभराव झेल रहे गांव कठवा में मार्केट कमेटी की ओर से पहुंचाई गईं सब्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जलभराव झेल रहे गांव कठवा में मार्केट कमेटी की ओर से पहुंचाई गईं सब्जियां
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहाबाद। जलभराव से प्रभावित कठवा गांव में मार्केट कमेटी की ओर से सब्जियां पहुंचाई गईं। प्रशासन की ओर से ग्रामीणों की जरूरतों को देखते हुए सामग्री व अन्य वस्तुओं का प्रबंध किया जाएगा। इस व्यवस्था की जानकारी प्रशासन तक पहुंचाने के लिए तीन से चार गांवों को एक-एक क्लस्टर में बांटा गया है। प्रत्येक क्लस्टर पर एक-एक अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिले के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को मुख्यालय पर ही रहने के निर्देश दिए हुए हैं। इसके अलावा गांवों में हर स्थिति की नजर रखने के लिए ग्राम सचिव व पटवारियों को गांव में ही ग्रामीणों के बीच रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले की स्थिति अभी नियंत्रण में बने हुए हैं और प्रशासन की ओर से हर प्रकार की स्थिति से निपटने के इंतजाम किए गए हैं।