फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   vechile hit bike, one person died

वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 02:43 AM IST
विज्ञापन
vechile hit bike, one person died
रेलवे रोड के सामने जीटी रोड पर वीरवार शाम साढ़े सात बजे ड्यूटी जा रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। ऑटो चालक ने बाइक चालक को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां से युवक को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पीजीआई में उपचार नहीं हुआ तो शुक्रवार को परिजन उसे सुबह आठ बजे पानीपत लेकर आए और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर युवक ने दम तोड़ दिया। परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव को घर ले गए, लेकिन शहर थाना पुलिस ने शव को अस्पताल में मंगाया और पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

नूरवाला की हरि सिंह कॉलोनी निवासी विनोद कुमार ने बताया कि उसके तीन बच्चे है, जिनमें दो बेटी व एक बेटा है। बड़ा बेटा ऋषिपाल (26) सिलाई का काम करता था। वह वीरवार को शाम छह बजे घर से ड्यूटी के लिए निकला था। जब वह रेलवे रोड पर पहुंचा तो एक अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। एक ऑटो चालक ने उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल से रात करीब नौ बजे पुलिस और परिवार को सूचना दी। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे। डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए बेटे को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया था। वह बेटे को रोहतक पीजीआई ले गए, जहां पर पूरी रात बेटे को रखा। आरोप है कि पीजीआई में बेटे का उपचार नहीं हुआ तो वह शुक्रवार को वे सुबह आठ बजे बेटे को पानीपत वापस ले आए और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

संस्कार की चल रही थी तैयारी, पुलिस ने शव वापस मंगाया
मृतक विनोद के जीजा रामू ने बताया कि वह शव को हरि सिंह कॉलोनी में ले गए थे और अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दी थी। इसी बीच शहर थशना पुलिस से एक पुलिसकर्मी का फोन आया और शव को पोस्टमार्टम के लिए वापस मंगाया। वह शव को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां पुलिस ने परिवार के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
- पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है, जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- योगेश कटारिया, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed