{"_id":"61030d048ebc3e789e061c00","slug":"varun-dua-became-the-new-head-and-manoj-became-the-secretary-panipat-news-knl78205269","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरुण दुआ नए प्रधान और मनोज बने सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरुण दुआ नए प्रधान और मनोज बने सचिव
विज्ञापन
पानीपत। वरूण दुआ को प्रधान बनने पर पुष्प गुच्छ देकर बधाई देते हुए।
- फोटो : Panipat
पानीपत। रोटरी क्लब पानीपत की नई टीम 2021-2022 का गठन सरोवर पोर्टिको समालखा में हुआ। रोटेरियन वरुण दुआ को क्लब का प्रधान, मनोज सिंगला को क्लब का सचिव बनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अजय मदान ने शिकरत की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर पुलिस हेडक्वार्टर डीएसपी सतीश वत्स, असिस्टेंट गर्वनर असीम ग्रोवर भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
क्लब के प्रधान वरुण दुआ ने बताया कि उनका क्लब शहर में सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेगा। साल भर के भीतर क्लब 1000 पौधों का रोपण करेगा। इसके अलावा चार ब्लड डोनेशन कैंप, चार मेडिकल कैंप, चार स्लम एरिया में प्रोजेक्ट, एक गरीब आदमियों के लिए फ्री डिस्पेंसरी चालू की जाएगी। इस मौके पर क्लब के सभी सदस्य अपने परिवार के साथ मौजूद रहे। क्लब को हर तरह की सहायता देने का आश्वासन भी दिया।
बताया गया कि रोटरी क्लब पानीपत का शुरू से ही मुख्य मकसद अभावग्रस्त बच्चों को शिक्षा से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध करवाना है जिसके अंतर्गत बच्चों को समय समय पर स्कूल बेंच, वॉटर कूलर, किताबें, फीस और भी जरूरी समान उपलब्ध करवाया जाता है और आगे भी बच्चों की शिक्षा में जो भी बाधा आएगी क्लब के द्वारा उसे दूर करने का पूरा प्रयत्न किया जाएगा। इस अवसर पर विनोद खंडेलवाल, राजीव अग्रवाल, डॉक्टर सुधीर सूद, रमन सिंगला, कमल रामदेव, सोनू नागपाल ,रमेश बजाज, मनीष गर्ग, राजेंद्र खुराना, सौरभ सिंगला, अखिल गर्ग, सत्यम मुख्य रूप से उपस्थित रहे।