फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Variant of viral fever changed, four year old child found infected with dengue

Panipat News: वायरल फीवर का वेरिएंट बदला, चार साल का बच्चा डेंगू संक्रमित मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Variant of viral fever changed, four year old child found infected with dengue
पानीपत। जिले में डेंगू का खतरा बरकार है।वीरवार को संजय कॉलोनी का चार साल का बच्चा डेंगू ग्रस्त मिला है। उसका निजी अस्पताल में ईलाज चल रहा है। जिले का हर पांचवां व्यक्ति वायरल से ग्रस्त है।
विज्ञापन

हर दूसरे घर में मरीज है। जिले में डेंगू संदिग्ध रोगियों की संख्या हजारों में है। इस साल वारयल फीवर के वेरिएंट में काफी बदलाव है। बुखार के साथ साथ शरीर में दर्द व थकान से रोगी परेशान हैं।
विज्ञापन

बुखार जाने के बाद भी 15-20 दिन तक रोगी की बॉडी रिकवर नहीं कर पा रही है। उन्हें सिर दर्द व पैरों में दर्द की शिकायत बनी रहती है। चिकनगुनिया की तरह लोगों को जोड़ों में दर्द महसूस हो रहा है। डॉक्टर लोगों को ओआरएस के घोल का सेवन करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


। अब जिले में डेंगू के रोगियों की संख्या 273 पहुंच चुकी है। हालांकि जिले में डेंगू का रिकवरी रेट 100 प्रतिशत है। अब डेंगू का पॉजिटिविटी रेट 14 प्रतिशत से अधिक है। डेंगू के साथ साथ जिला वायरल फीवर की चपेट में है। वायरल फीवर में भी डेंगू के लक्षण मिल रहे हैं। बच्चे वायरल फीवर की जल्द चपेट में आ रहे हैं। हर परिवार में वायरल फीवर के मरीज हैं। जिले में अब प्रतिदिन एक हजार से अधिक एलाइजा टेस्ट हो रहे हैं। लोगों को प्लेट्लेटस के लिए भी धक्के खाने पड़ रहे हैं। निजी ब्लड बैंकों पर प्लेटलेट्स के लिए लाइन लगी है।


जिले की लगभग 50 लैब पर प्रतिदिन ढाई हजार से अधिक सीबीसी टेस्ट हो रहे हैं। प्रतिदिन 100 से अधिक नए डेंगू के संदिग्ध रोगी मिले रहे हैं।
वर्जन
उप सिविल सर्जन डॉ. सुनील संदुजा ने बताया कि जहां डेंगू के रोगी मिले हैं वहां पर अब स्वास्थ्य विभाग एंटी लार्वा एक्टिविटी चला रहा है। बुखार पीड़ितों के ब्लड स्लाइड बनाई जा रही हैं। मकानों में लार्वा जांचा जा रहा है। नगर निगम व जिला पंचायती राज विभाग फॉगिंग कर रहे हैं। हम दवा उपलब्ध करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed