Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Vandita group wins the dance competition

Panipat News: नृत्य में वंदिता समूह ने मारी बाजी

Wed, 15 Oct 2025 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 15 Oct 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Vandita group wins the dance competition
बाल भवन में आयोजित कार्यक्रम में नृत्य करती छात्राएं। संवाद
पानीपत। बाल दिवस पर मंगलवार को जिला स्तरीय बाल प्रतियोगिताओं का आगाज हुआ। पहले दिन समूह नृत्य, पोस्टर, क्ले मॉडलिंग, दीया, कैंडल डेकोरेशन, थाली क्लर्स डेकोरेशन, रंगोली व डेक्लामेशन प्रतियोगिता कराई। इसमें प्रतिभागियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समूह नृत्य में वंदिता के समूह ने बाजी मारी।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के तत्वावधान में जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से मंगलवार को बाल दिवस बाल भवन में प्रतियोगिता कराई। एसडीएम पानीपत मनदीप कुमार ने शुभारंभ किया। जिला बाल कल्याण अधिकारी रीतू राठी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। मंच संचालन गिरीश अरोड़ा ने किया। एसडीएम मनदीप कुमार ने कहा कि बच्चे प्रतिभा के धनी हैं। उनको मंच पर लाकर उनकी प्रतिभा में निखार लाया जा सकता है। बाल दिवस पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर मंच मिला है। बच्चों को इसके लिए हर समय आगे आना चाहिए। जिला कल्याण अधिकारी रीतू राठी ने बताया कि प्रतियोगिता 14 से 22 अक्तूबर तक आयोजित की जाएंगी। पहले चार दिन में लगभग 19 तरह की प्रतियोगिताओं में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी भाग लेंगे। संवाद
विज्ञापन

प्रतियोगिता के परिणाम

पहले दिन सामूहिक नृत्य, पोस्टर मेकिंग, क्ले मॉडलिंग, दिया कैंडल डेकोरेशन, थाली कलर्स डेकोरेशन, रंगोली, डेकलामेशन प्रतियोगिता कराई। निर्णायक मंडल में लक्ष्मी, रजनी बेनीवाल, राहुल, मोनिका सलूजा, सुषमा, नरेंद्र गर्ग, राजपाल कालिया, रमेश वर्मा व कोमल रही। समूह नृत्य में प्रथम स्थान पर वंदिता और समूह रहा। समूह नृत्य ग्रुप-दो में प्रथम स्थान पर तनीषा और ग्रुप डॉ. एमकेके आर्य मॉडल स्कूल, ग्रुप डांस ग्रुप-तीन में प्रथम स्थान पर गनी और ग्रुप दयाल सिंह पब्लिक स्कूल रहा। ग्रुप डांस ग्रुप-चार में प्रथम स्थान पर दिव्यांशी और ग्रुप चंदन बल विकास आट्टा रहा। कार्ड मेकिंग ग्रुप फर्स्ट में प्रथम स्थान पर परी ओपन एंट्री नायरा रही। फन गेम बॉयज में प्रथम स्थान पर प्रांजल रहा। फन गेम गर्ल्स में प्रथम स्थान पर जीडी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल से सुनैना रही। डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में थर्ड ग्रुप में प्रथम स्थान पर आस्था रही। क्ले मॉडलिंग ग्रुप फर्स्ट में प्रथम स्थान पर एचटीजीपी स्कूल कैनाल कैंप से श्रेया रही।

बाल भवन में आयोजित कार्यक्रम में नृत्य करती छात्राएं। संवाद

बाल भवन में आयोजित कार्यक्रम में नृत्य करती छात्राएं। संवाद

बाल भवन में आयोजित कार्यक्रम में नृत्य करती छात्राएं। संवाद

बाल भवन में आयोजित कार्यक्रम में नृत्य करती छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed