{"_id":"6733c126c8299ac6f4055306","slug":"valmiki-colony-of-ward-9-will-be-renovated-with-rs-125-crores-panipat-news-c-18-1-knl1004-518335-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: वार्ड-9 की बाल्मीकि बस्ती का होगा सवा करोड़ से जीर्णोद्धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: वार्ड-9 की बाल्मीकि बस्ती का होगा सवा करोड़ से जीर्णोद्धार
Wed, 13 Nov 2024 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Wed, 13 Nov 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहरी विधानसभा के वार्ड नौ में स्थित एससी बस्तियों का अब जीर्णोद्धार होने जा रहा है। मंगलवार को शहरी विधायक प्रमोद विज ने इंसार मोहल्ले स्थित बाल्मीकि बस्ती में होने वाले निर्माण कार्यों का भाजपा कार्यकर्ताओं और बस्ती के लोगों के साथ शिलान्यास किया। यहां सड़कें, सीवर, पीने का पानी और नालियां बनाई जाएंगी। स्ट्रीट लाइटें भी लगाई जाएंगी।
विधायक विज ने अधिकारियों को तेजी से एवं गुणवत्तापूर्वक तरीके से कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के आदेश दिए हैं। विज ने कहा कि वे लंबे समय से बस्तियों के जीर्णोद्धार के लिए प्रयासरत थे। शहर के आम जनों की भांति एससी बस्तियों में भी लोगों को सुविधाएं मिलें इसके लिए प्रयास किया जा रहा था। गौरतलब है कि सरकार ने शहर के अंतर्गत आने वाली 24 एससी बस्तियों के लिए 11.04 करोड़ रुपये का बजट भेजा है। इनमें से वार्ड नौ की इंसार मोहल्ले की वाल्मीकि बस्ती भी हैं। ब्यूरो