फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Vaccination week started

Panipat News: टीकाकरण सप्ताह हुआ शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 03:31 AM IST
विज्ञापन
Vaccination week started
पानीपत। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला नागरिक अस्पताल में 23 से 28 जून तक विशेष टीकाकरण सप्ताह चलेगा। जिसका शुभारंभ सोमवार को सीएमओ डॉ. विजय मलिक ने किया। टीकाकरण अभियान का उद्देश्य है कि छूटे हुए, आंशिक रूप से टीकाकृत और ड्रॉप-आउट बच्चों व गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण की सुरक्षा से पूर्ण रूप से आच्छादित किया जा सके।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विजय मलिक ने बताया कि विशेष टीकाकरण सप्ताह का उद्देश्य उन बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण की सुरक्षा देना है जो किसी कारणवश नियमित टीकाकरण से वंचित रह गए हैं। यह सप्ताह हमारे लिए एक अवसर है कि हम हर छूटे हुए लाभार्थी तक पहुंचें और उन्हें गंभीर बीमारियों से सुरक्षित करें। जनसाधारण से अपील है कि वे अपने नजदीकी टीकाकरण सत्र पर जाकर बच्चों और गर्भवती महिलाओं का समय पर और पूरा टीकाकरण अवश्य करवाएं क्योंकि टीका जीवन रक्षा का सबसे आसान, प्रभावी और सुरक्षित उपाय है। अभियान में इस प्रकार के लाभार्थियों पर विशेष ध्यान किया जाएगा। ऐसे बच्चे जिसे 12 माह की आयु तक पेंटावेलेंट युक्त टीके की पहली खुराक भी नहीं मिली हो या जो किसी कारणवश टीकाकरण सत्रों से वंचित रह गए या जिन्होंने टीकाकरण की एक या दो खुराक ली परंतु आगे की खुराक नहीं ली। टीकाकरण से वंचित गर्भवती महिलाएं जैसे टीडी-10 और टीडी-16 की समयबद्ध खुराक पाने वाले किशोर, गर्भवती महिलाएं जिनकी टीडी की खुराक किसी कारणवश छूट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed