{"_id":"6a00f5cf188e6bb7dd08c00a","slug":"vaccination-campaign-started-in-the-government-veterinary-hospital-to-prevent-foot-and-mouth-disease-panipat-news-c-244-1-pnp1006-156967-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: राजकीय पशु चिकित्सालय में मुहखुर-गला घोंटू बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: राजकीय पशु चिकित्सालय में मुहखुर-गला घोंटू बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान शुरू
विज्ञापन
समालखा। राजकीय पशु चिकित्सालय समालखा में पशुओं में मुहखुर-गला घोंटू बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। डॉ. शैलेश सिंह ने सभी पशुपालकों से अपील की है कि अपने पशुओं को टीका जरूर लगवाएं, जिससे वे इस घातक बीमारी से सुरक्षित रहें। डॉ. शैलेश सिंह ने बताया कि यह वैक्सीन उच्च गुणवत्ता वाली है और टीकाकरण के बाद दुधारू पशुओं के दूध में कोई कमी नहीं आएगी। पशुपालकों को वैक्सीनेशन टीम का पूरा सहयोग करना चाहिए। साथ ही, अपना मोबाइल नंबर और आधार कार्ड अपडेट कराएं, जिससे पशु का डिजिटल रिकॉर्ड बनेगा। इससे समय-समय पर घर बैठे पशुओं के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त होगी।
टीकाकरण कार्यक्रम का विस्तृत शेड्यूल इस प्रकार है :
11 से 16 मई : समालखा शहर व गांव चुलकाना, 18 मई पावटी गांव, 19 से 22 मई नरायणा गांव, 23 से 25 मई ढोढपुर गांव, 26 से 28 मई मनाना गांव, 29 से 30 मई करहंस गांव, 1 से 2 जून मच्छरौली गांव में पशुपालकोंं को जानकारी देकर टीकाकरण किया जाएगा। पशुपालक इस अभियान का लाभ उठाकर अपने पशुओं को स्वस्थ रखें। अधिक जानकारी के लिए नजदीकी पशु चिकित्सालय से संपर्क करें।