फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Uproar over road encroachmentUproar over road encroachment

Panipat News: सड़क पर कब्जे के आरोप में हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 03:17 AM IST
विज्ञापन
Uproar over road encroachmentUproar over road encroachment
कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस ने रुकवाया काम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। फरीदपुर गांव के पास टीडीआई फ्लाईओवर के पास सड़क पर कब्जे के लिए कंपनी और ग्रामीण आमने-सामने आ गए। ग्रामीणों ने कंपनी पर सड़क पर जबरन कब्जा करने के आरोप लगाए। कांग्रेस नेता बुल्लेशाह ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। पुलिस ने मौके पर काम रुकवा दिया है।


फरीदपुर गांव में एक कंपनी की ओर से काॅलोनी विकसित की जा रही है। कंपनी ने टीडीआई फ्लाईओवर के पास फरीदपुर से हरिनगर की ओर खेतों में जाने वाली 24 मीटर चौड़ी सड़क को बंद करने के लिए काम शुरू कराया था। जिसका ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। गांव के सरपंच का कहना है कि उनके खेत भी उसी जमीन पर हैं। कई बार काम को बीच में रुकवाया गया। लेकिन कंपनी के कर्मचारी बार-बार काम शुरू कर देते हैं। रविवार को भी कंपनी ने काम शुरू कर दिया। जिसके बाद हंगामा हो गया। सूचना पर कांग्रेस नेता बुल्लेशाह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने फिलहाल काम बंद करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed