फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Uproar over ignoring development in urban vis as compared to rural

पानीपत: ग्रामीण में मुकाबले शहरी विस में विकास की अनदेखी पर हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Uproar over ignoring development in urban vis as compared to rural
पानीपत। नगर निगम सदन की बैठक में बृहस्पतिवार को ग्रामीण के मुकाबले शहरी विधानसभा में विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए हंगामा हुआ। शहरी विधानसभा के पार्षदों एवं विधायक ने कहा कि उनके क्षेत्र की जनसंख्या ज्यादा है। इसके बावजूद एमसी फंड का 67.23 प्रतिशत ग्रामीण विस में खर्च किया गया, जबकि शहरी विस के वार्डों में केवल 32.70 प्रतिशत ही खर्च हुआ।
विज्ञापन

विधायक एवं पार्षदों ने कहा कि ग्रामीण विस में करीब साढ़े चार सौ करोड़ से अमरूत योजना के विकास कार्य अलग से हैं। एमसी फंड में शहरी विधानसभा की अनदेखी की जा रही है। इस पर अफसरों ने कहा कि ग्रामीण विधानसभा में 70 करोड़ रुपये के विकास कार्य हुए हैं जबकि शहरी में 34 करोड़ के काम पूरे हो चुके हैं और 30 करोड़ के कार्य प्रक्रिया में हैं। अनदेखी नहीं की जा रही।
विज्ञापन

इसके बाद विधायक प्रमोद विज ने शहर में हो रहे अवैध निर्माणों पर अफसरों से जवाब मांगा। जीटी रोड स्थित एक छह मंजिला इमारत के निर्माण कार्य पर कहा कि निगम ने सीलिंग के नाम पर इमारत पर फीता लगा दिया और अंदर काम चलता रहा। इस पर अफसर बोले कि पहले अवैध निर्माण पर बिल्डिंग को सील किया था अब एफआईआर दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अवैध तौर पर चल रहे डाई हाउस से निकलने वाले केमिकल युक्त पानी का मुद्दा रखा गया। अफसरों ने कहा कि यह काम प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का है। निगम इनको सील भी कर सकता है, जिस पर विधायक ने कहा कि वे किसी भी डाई हाउस को सील नहीं होने देंगे। इस दौरान बातों ही बातों में विधायक ने अफसरों को ट्रांसफर की चेतावनी दे दी। उन्होंने कहा कि क्या पता आने वाले दिनों में वे निगम में रहें या न रहें लेकिन उनको अपने शहर में ही रहना है। जिस पर अफसरों ने भी स्पष्ट किया कि वे ऐसी धमकी से डरने वाले नहीं हैं। बिना बात का दबाव बर्दाश्त नहीं करेंगे।
बैठक में विधायक ने वार्ड-26 के अंतर्गत बाबरपुर का नाम गुरुनानकपुर रखने का प्रस्ताव पास किया, जिस पर सभी ने सहमति दी। फैसला लिया गया कि आगे से किसी भी चौक या कॉलोनी का नाम बदलना होगा तो निगम की ओर से एक समिति बनाई जाएगी, जो नाम बदलने की मंजूरी देगी।

शहरी विधायक के बजट से वार्ड-10 में पुरानी सब्जी मंडी के पास सीनियर सिटीजन क्लब, वार्ड-15 में पुरानी टंकी की जगह और वार्ड-23 में भगत सिंह मार्केट के पास तिकोना पार्क में आधुनिक लाइब्रेरी बनाई जाएगी। दूसरी ओर इनडोर स्टेडियम के लिए निगम की जमीन का फैसला सरकार पर छोड़ा गया। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और रेन बसेरे के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed