फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Update on NDC Portal of Urban Local Bodies again

शहरी स्थानीय निकाय के एनडीसी पोर्टल पर फिर हुआ अपडेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 02:42 AM IST
विज्ञापन
Update on NDC Portal of Urban Local Bodies again
पानीपत। शहरी स्थानीय निकाय की ओर से एनडीसी पोर्टल पर फिर से एक अपडेट हुआ है। इस अपडेट में संपत्ति मालिकों के प्रॉपर्टी टैक्स में दिए गए मोबाइल नंबर छुपा दिए गए हैं। इनमें सिर्फ आगे पीछे के कुछ अक्षर ही स्पष्ट हैं। बाकी पर क्रॉस का निशान लगा दिया गया है। अफसरों का मानना है कि यह अपडेट संपत्ति मालिक के असल मोबाइल नंबर की पहचान छुपाने के लिए किया गया होगा ताकि उसका कोई दुरुपयोग न कर सके, लेकिन अब खुद मालिक तक अपनी संपत्ति पर अपना मोबाइल नंबर नहीं दे पा रहे हैं। अब इस मोबाइल नंबर को बदलने के लिए फिर से ऑब्जेक्शन लगाना होगा, जिसके बाद बदले गए मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा।
विज्ञापन

दूसरी ओर अब तक निगम न तो याशी के नए सर्वे को लागू कर पा रहा है और न ही पुराने जीआईएस के सर्वे पर नई प्रॉपर्टी आईडी बनाने का काम कर रहा है। इससे शहरवासियों को निगम कार्यालय के चक्कर काटने के बाद भी लाभ नहीं मिल सका है। वहीं, अब तक सरकार की घोषणा के बाद भी सब डिवीजन पॉलिसी लागू नहीं हो सकी है। अफसरों का कहना है कि वे इस पॉलिसी को नए सर्वे पर ही लागू करेंगे। नए सर्वे को लागू करने के लिए याशी को वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट देना होगा। इससे एजेंसी को करोड़ों रुपये का भुगतान मिलेगा और निगम नए सर्वे को निकाय के हवाले से पोर्टल पर अपलोड कर सकेगा। इस बार में नगर निगम उप निगम आयुक्त का कहना है कि पोर्टल पर सभी अपडेट निकाय की ओर से होते हैं। निगम स्तर की इसमें कोई दखलंदाजी नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed