फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Unmarried minor child gave birth to a baby's death

अविवाहित नाबालिग ने दिया बच्ची को जन्म, बच्ची की मौत

Sat, 14 Dec 2013 12:33 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Sat, 14 Dec 2013 12:33 AM IST
विज्ञापन
पानीपत के वार्ड-11 की एक कॉलोनी में 14 साल की बिन ब्याही नाबालिग के एक बच्ची को जन्म देने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


वहीं, नवजात बच्ची की जन्म के 18 घंटे बाद मौत हो गई। इस मामले के सामने आने पर पुलिस और पासपड़ोस के लोगों की होश उड़ा दिए। लोगों ने कुकर्म का शक पड़ोस में रहने वाले एक ठेकेदार पर लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल की एक 14 वर्षीय लड़की अपने भाई के साथ यहां किराये के मकान में रह रही थी। वीरवार नाबालिग ने एक बच्ची को जन्म दिया और अपने मकान में ही रही। शुक्रवार को नवजात की मौत हो गई। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। लोगों ने चाइल्ड हेल्पलाइन को इसकी सूचना दी। इसके बाद नवजात और मृत बच्ची को सिविल अस्पताल लाए। इस मामले में फिलहाल परिजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि नाबालिग ने वीरवार सुबह करीब साढ़े छह बजे बच्ची को जन्म दिया था। लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। नाबालिग इससे पहले नौ माह तक भी लोगों के सामने नहीं आई। शुक्रवार को 11 से 12 बजे के बीच नवजात बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मौत होने के बाद लोगों को इसकी भनक लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पौड़ी गढ़वाल की रहने वाली नाबालिग के माता-पिता का काफी लंबे समय पहले देहांत हो गया था। उनकी मौत के बाद वह भाई के साथ पानीपत की एक कॉलोनी में रहने लगी। उसका भाई प्लंबर ठेकेदार के पास काम करने लगा। इसी तरह वे अपनी आजीविका कमाने लगे।


आसपास के लोगों की माने तो ठेकेदार का उनके घर लगातार आना-जाना था। उनको शक है कि ठेकेदार ने ही इस कुकर्म को अंजाम दिया है। उसका भाई भी इस मामले में पूरी तरह से चुप रहा और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगने दी। यही, नहीं बच्ची के जन्म देने के बाद भी वे नाबालिग को घर में ही रखे रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed