फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Unipoles and hoardings installed in the city exceeding the prescribed standard size

Panipat News: शहर में तय मानक से अधिक आकार में लगा दिए गए यूनीपोल और होर्डिंग

Sun, 18 Jan 2026 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 18 Jan 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Unipoles and hoardings installed in the city exceeding the prescribed standard size
शहर में लगे होर्डिंग। स्रोत : निगम
पानीपत। शहर में यूनीपोल और होर्डिंग अवैध ही नहीं तय मानक से अधिक आकार में भी लगाए गए हैं। नगर निगम ने इनकी जांच शुरू की तो अब तक पांच यूनीपोल पकड़ में आ चुके हैं। इनके आकार तय मानक से अधिक में हैं। नगर निगम ने अब इन पर सख्ती भी बढ़ा दी है। शहर में करीब 60 यूनीपोल की बोली एजेंसियों को दी गई हैं, इनके आकार और स्थान भी तय किए गए हैं। पिछले दिनों यूनीपोल के आकार और अवैध रूप से लगाने का मामला सामने आया था। नगर निगम के अधिकारियों ने तय मानक पर लगाने का दावा किया था। मेयर कोमल सैनी ने इनकी जांच कराने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

राजस्व घटा तो कराई जांच

नगर निगम को शहर में वैध तरीके से 60 जगह यूनीपाेल लगाए हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 3.30 कराेड़ से अधिक राजस्व तय किया था। वित्तीय वर्ष को अभी ढाई महीने बाकी हैं। इन ढाई महीनाें में 1.60 कराेड़ से अधिक राजस्व मिलना बड़ी चुनौती है। इन सबको देखते हुए अधिकारियों से इनकी जांच कराई। अब तक पांच यूनीपोल के आकर तय मानक से अधिक मिले हैं। इस मामले के सामने आने के बाद अधिकारियों के साथ ठेकेदारों की भी परेशानी बढ़ गई है। अधिकारी अब यूनीपोल के आकार को कम करा रहे हैं, वहीं ठेकेदार इसमें अपनी बात रख रहा है। अब यूनीपोल और होर्डिंग पर विज्ञापन लगाने का सीजन शुरू हो जाएगा। इस समय निगम की कार्रवाई ठेकेदार को परेशानी में डाल रही हैं। नगर निगम अब इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराने की भी तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


श्हार में तय आकार से बड़े यूनीपोल और होर्डिंग लगाए गए हैं, इनमें से वाहनाें के आवागमन पर हादसों का डर बना रहता है। वैध स्थानों पर ही बोर्ड लगाए जाने चाहिए और इनका मानक भी तय हों। अगर काेई अवैध यूनीपोल मिला तो ठेकेदार या संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कोमल सैनी, मेयर।

शहर में लगे होर्डिंग। स्रोत : निगम

शहर में लगे होर्डिंग। स्रोत : निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed