फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Union Minister gave assurance of building exercise and yoga centers

Panipat News: केंद्रीय मंत्री ने व्यायाम और योगशाला बनाने का दिया भरोसा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Union Minister gave assurance of building exercise and yoga centers
समालखा। केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को चुलकाना गांव से गांव दर्शन यात्रा शुरू की। उन्होंने यहां इससे पहले चुलकाना धाम में श्री श्याम बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। ग्रामीणों ने उनको सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उन्होंने 2025 में गांव दर्शन की यात्रा चुलकाना से शुरू करने का मन बनाया था। जो श्याम बाबा के दर्शन कर शुरू किया जा रहा है। आज लोगों में एक अलग प्रकार का उत्साह बना हुआ है। यह उत्साह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी सोच का परिणाम है कि आज पूरा विश्व भारत में अपनी संभावनाएं तलाश रहा है। इसी वातावरण के लिए आज हर व्यक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी का अनुशरण करता है और यह अच्छाई आगे भी बढ़ती रहेगी। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विकास कार्यों को लगातार कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में गरीबों की सभी सुख-सुविधाओं के लिए सरकार काम कर रही है। विकास के लिए पैसे की कोई भी कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने रोटी कपड़ा और मकान के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान देने का भी काम किया है। यह भविष्य में भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि गांवोंं में आज 24 घंटे बिजली दी जा रही है। जिसका अनुशरण दूसरे प्रदेश भी कर रहे हैं। खेतों में कुसुम योजना के तहत सोलर से ट्यूबवेल चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही योजना बनाकर तीर्थों के सुधारीकरण को लेकर कॉरिडोर बनाने की मांग को भी सिरे चढ़ाया जाएगा और इस पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समालखा विधायक मनमोहन भडाना ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का स्वागत किया और कहा कि भाजपा ने प्रदेश में सबको साथ लेकर विकास कार्य किए हैं। सरकार लाेगों के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री के समक्ष चुलकाना धाम को कॉरिडोर बनाकर वृंदावन की तरह बनाने का भी प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि आज चुलकाना पूरे विश्व के मानचित्र पटल पर छाया हुआ है। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, प्रदेश प्रवक्ता देवेंद्र दत्ता, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा, जिला महामंत्री कृष्ण छौक्कर, ब्राह्मण समाज के प्रदेशाध्यक्ष सतीश गौतम डाहर, चुलकाना के सरपंच सतीश छौक्कर, मंदिर के प्रधान रोशन लाल छौक्कर उपस्थित रहे।

उन्होंने चुलकाना गांव में आगामी छह माह में व्यायाम एवं योगशाला बनवाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि इस योगशाला की चहारदीवारी की जाएगी। उसमें पेड़ पौधे लगाए जाएंगे। यहां योग शिक्षक भी लगाया जाएगा। जो सुबह-शाम लोगों को व्यायाम भी करवाएंगे। इसके लिए उन्होंने ग्राम पंचायत से दो एकड़ भूमि भी उपलब्ध करवाने को कहा। उन्होंने कहा कि यह सबसे बड़ी खुशी है कि गांव में बिना पर्ची बिना खर्च करीब चार सौ नौकरियां लगी हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह चुलकाना गांव में 10-15 लोगों की टीम बनाकर तीन सौ गरीब परिवारों की सूची तैयार कर लें ताकि उन परिवारों के युवाओं को प्रेरित कर उनका स्वरोजगार स्थापित करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। इसलिए हमेशा ज्यादा से ज्यादा गरीबों को साथ लेकर उनकी आर्थिक उन्नति और आर्थिक सुधारो पर बात करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed