फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Unidentified youth injured in road accident dies

Panipat News: सड़क हादसे में घायल अज्ञात युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Unidentified youth injured in road accident dies
पानीपत। थाना चांदनी बाग क्षेत्र के सनौली रोड स्थित निंबरी गांव के पास वीरवार अज्ञात वाहन की टक्कर घायल 28 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। पुलिस ने युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हुई। चांदनीबाग थाना पुलिस ने निंबरी गांव निवासी विक्रम की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

विक्रम ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वीरवार देर शाम करीब आठ बजे वह अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह सनौली रोड पर जेएमआर धर्मकांटा निंबरी के पास पहुंचा तो सड़क किनारे एक घायल युवक बेसुध हालत में मिला। जिससे पुलिस की मदद से जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने युवक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। चांदनीबाग थाना पुलिस ने विक्रम की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed