{"_id":"6a0f66eaf041e7902c082c8f","slug":"undergraduate-admission-process-begins-at-deshbandhu-gupta-government-college-panipat-news-c-244-1-sknl1016-157633-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय में स्नातक दाखिला प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय में स्नातक दाखिला प्रक्रिया शुरू
Fri, 22 May 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 22 May 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष में 400, बीकॉम में 160, बीबीए में 40 और बीसीए में 40 सीटें उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त बीएससी नॉन मेडिकल में 80, मेडिकल में 40 और बीएससी रसायन विज्ञान (मुख्य) में 40 सीटों पर दाखिले किए जाएंगे। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क की व्यवस्था भी की गई है। ये जानकारी प्राचार्य डॉ. सुभाषचंद्र जागलान ने दी।
दाखिला समिति संचालक सुमन कंधौल ने बताया कि दाखिला प्रक्रिया उच्चतर शिक्षा निदेशालय की देखरेख में संचालित की जा रही है। पात्र विद्यार्थी निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपनी पसंद के संकाय में पंजीकरण कर सकते हैं। प्रवेश संबंधी सभी आवश्यक जानकारी कॉलेज पोर्टल पर उपलब्ध है। इसके साथ ही विद्यार्थी महाविद्यालय परिसर में आकर भी आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।