फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Under the leadership of Lavish, India crushed Maldives by 90-34, now eyes on Sabah Cup

Panipat News: लविश के नेतृत्व में भारत ने मालदीव को 90-34 से रौंदा, अब साबा कप पर नजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Under the leadership of Lavish, India crushed Maldives by 90-34, now eyes on Sabah Cup
पानीपत। श्रीलंका में चल रहे साबा बास्केटबॉल कप में मंगलवार को भारत ने मालदीव को 90-34 करारी शिकस्त दी। इससे पहले सोमवार को श्रीलंका ने भी मालदीव को हराया था। अब भारत व श्रीलंका के बीच बृहस्पतिवार को फाइनल खेला जाएगा। मंगलवार को अहर गांव के लविश के नेतृत्व में उतरी भारतीय टीम ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया। लविश ने पहले 20 सेकंड में दो अंक लेकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। पॉइंट गार्ड पर खेल रहे लविश मालदीव की टीम के सामने दीवार की तरह डटे रहे।
विज्ञापन

पहले हाफ में भारतीय टीम 27-12, दूसरे हाफ में 20-9, तीसरे हाफ में 23-5 और चौथे हाफ में 20-8 से आगे रही। भारतीय टीम ने मालदीव को कम बैक का मौका नहीं दिया। तीन हाफ में टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाकर लविश बेंच पर चले गए। वहीं दूसरी ओर अहर गांव के ही अंकुश ने भी टीम में बेहतरीन खेल दिखाया। वह शूटिंग फॉरवर्ड खेले। लविश व अंकुश के प्रदर्शन से पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। कोच दीपक शर्मा को भी लगातार बधाई मिल रही है। अब सबकी नजर बृहस्पतिवार को होने वाले फाइनल पर है।
विज्ञापन

कोच दीपक शर्मा ने बताया कि लविश खैंची देश की बास्केटबॉल का नेतृत्व कर रहे हैं। यह पूरे जिले के लिए गौरव की बात है। उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा। भारतीय टीम ने मालदीव को कमबैक का मौका नहीं दिया। उन्हें उम्मीद है कि भारतीय टीम साबा कप को जीतेगी। लविश व अंकुश देश की बास्केटबॉल का भविष्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच दीपक शर्मा बताते हैं कि अहर में 1968 में बास्केटबॉल खेल शुरू हुआ था। साई से एक कोच यहां प्रशिक्षण देते थे। इसके बाद से ही अहर व कुराना ने देश में बास्केटबॉल में अपना लोहा मनवाया। गांव के मस्तू, सुनील, विक्की, दीपक, शाहिल व नीरू राष्ट्रीय टीम में खेल चुके हैं। दोनों गांवों में लगभग 180 राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। अब तक गांव के 45 खिलाड़ियों को बास्केटबॉल से नौकरी मिल चुकी है। अब लविश व अंकुश का देश की टीम में चयन हुआ है।


भारतीय पुरुष वॉलीबॉल, महिला वॉलीबॉल टीम के साथ अब बास्केटबाॅल में भी पानीपत का नाम चमक रहा है। तीनों टीमों के कप्तान पानीपत के रहने वाले हैं। जिले के तीन खिलाड़ियों को देश की तीन टीमों का नेतृत्व करने वाला क्षण देश को गौरवान्वित करने वाला है। लविश कक्षा 12 के छात्र हैं। इससे पहले बुआना लाखु गांव के प्रिंस मलिक को भारत की वाॅलीबॉल टीम का कप्तान चुना गया था। आसन की निर्मल तंवर पिछले तीन साल से देश की महिला वॉलीबॉल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed