फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Under construction factory roof collapses, five injured

निर्माणाधीन फैक्टरी की छत गिरी, पांच लोग घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Under construction factory roof collapses, five injured
पानीपत। घायल ममता रानी। - फोटो : Panipat
पानीपत। कुटानी रोड पर वीरवार को निर्माणाधीन फैक्टरी की छत गिर गई। मलबे के नीचे दबने से दो महिलाओं समेत पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। पांचों को दूसरे मजदूरों ने सिविल अस्पताल में दाखिल कराया है। सभी मजदूरों के सिर पर गंभीर चोटें आई है। इस मामले की सूचना सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को दी गई। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में दाखिल कुटानी रोड निवासी ममता, सुभाष, रोहताश, विजय व ममता रानी ने बताया कि वो कुटानी रोड पर राहुल की फैक्टरी में काम पर गए थे। यहां पर फैक्टरी का निर्माण कार्य चल रहा है। वीरवार को लेंटर के लिए छत पर लोहे की प्लेट लगाई जा रही थी। इन पर ईंट भी रखी थी। शाम करीबन चार बजे अचानक लोहे की प्लेट व ईंटे उन पर गिर गई। सिर में गंभीर चोट लगने से वे बेहोश हो गए। साथी मजदूरों ने उन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल कराया है। आरोप लगाते हुए कहा कि फैक्टरी मालिक ने उन्हें सुरक्षा के तौर पर हेलमेट व जूते नहीं दिए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed