फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Uncle's death after niece's marriage

Panipat News: भतीजी की शादी के बाद चाचा की मौत

Sat, 20 Apr 2024 06:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 20 Apr 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
Uncle's death after niece's marriage
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


पानीपत। कृष्णपुरा में भतीजी की शादी के बाद चाचा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव सड़क पर पड़ा मिला। अत्यधिक शराब पीने से मौत की आशंका है। वह भतीजी को विदा करने के बाद घर से बाहर चला गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

मृतक विरेंद्र कुमार गौड़ (40) मूलरूप से बिहार के सिवान जिले के भगनापुर गांव का रहने वाला था। वह पिछले कई साल से पंजाब के लुधियाना में रहता था। वहीं पर वह एक फैक्टरी में काम करता था। विरेंद्र के भाई श्रीनिवास गौड़ ने बताया कि परिवार समेत पिछले 15 साल से कृष्णपुरा में दुर्गा मंदिर के पास किराए पर रहता था।
विज्ञापन


उसकी बेटी अवनी की शादी वीरवार को थी। अवनी की विदाई के बाद विरेंद्र उसकी पत्नी से 500 रुपये लेकर घर से चला गया था। वह देर रात तक वापस घर नहीं आया। उन्होंने आसपास उसकी तलाश की लेकिन उसका भेद नहीं लगा। शुक्रवार सुबह उनके पास कृष्णपुरा पुलिस चौकी से कॉल आई उन्होंने बताया कि कृष्णपुरा में खेड़ा चौक पर विरेंद्र का शव पड़ा है। वह सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अब तक विरेंद्र की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं। जांच के बाद कारणों का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed