फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Uncle and nephew riding a bike died

Panipat News: बबैल सड़क पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की माैत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
Uncle and nephew riding a bike died
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। पल्हेड़ी से बबैल सड़क पर बुधवार देर शाम करीब आठ बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बबैल गांव के इकलौते चाचा गुनित (14) व भतीजे विनीत उर्फ वंशु (8) की मौत हो गई।

दोनों परिवार में लड़की शादी की बान की रस्म के दौरान मोटरसाइकिल पर पल्हेडी गांव की तरफ से बबैल आ रहे थे। इकलौते बेटे समेत परिवार में दो की मौत होने पर शादी की खुशियां भी मातम में बदल गई। सेक्टर-13-17 थाना पुलिस ने दोनों के शव जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिए हैं। अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है। बबैल गांव के रामकरण ने बताया कि उनके परिवार में तीन दिन बाद लड़की की शादी है। परिवार में बुधवार को लड़की के बान देने की रस्म चल रही थी। साहब सिंह के इकलौते बेटे गुनित अपने भतीजे विनीत उर्फ वंशु को बुधवार शाम करीब सात बजे मोटरसाइकिल पर लेकर पल्हेड़ी गांव की तरफ चले गए। गुनित मोटरसाइकिल चला रहा था। पल्हेड़ी-बबैल रोड पर अज्ञात वाहन चालक ने उनकी मोटरसाइकिल का टक्कर मार दी। वे दोनों घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत ही घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की और घायलों को अस्पताल में लाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शव जिला नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिए हैं। परिजनों ने बान की रस्म को बंद कर दिया और जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed