फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Uncle and father-in-law also drowned in saving son-in-law while taking bath

Panipat News: होली के दिन नहर किनारे पार्टी के बाद नहाने उतरे दामाद को बचाने में चाचा ससुर भी डूबे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Uncle and father-in-law also drowned in saving son-in-law while taking bath
पानीपत। दिल्ली पैरलल नहर के समीप शराब पार्टी के बाद नहर में नहाने उतरे दामाद को बचाने के प्रयास में चाचा ससुर भी डूबकर लापता हो गया। दोनों को बचाने के लिए नहर में उतरे दो अन्य साथी भी डूबने लगे, जिन्हें राहगीरों ने मशक्कत के बाद बाहर निकाला। जबकि नहर में चाचा ससुर और दामाद का 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं लग सका है। सूचना के बाद पुराना औद्योगिक थाना पुलिस गोताखोरों की मदद से दोनों की नहर में तलाश कर रही है। साथ ही पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर निवासी लेखराज ने बताया कि वो 30 साल से पानीपत की गोपाल कॉलोनी में किराए पर रहता है। साथ ही यहीं पर एक फैक्टरी में काम भी करता है। वो तीन बेटों का पिता है। उसका बड़ा बेटा राधेश्याम (30), मंझला घनश्याम व सबसे छोटा बेटा श्याम सुंदर है। श्याम सुंदर की इसी साल शादी होनी है। अगले सप्ताह उसकी सगाई के लिए उन्हें उत्तर प्रदेश जाना है।
विज्ञापन

20 दिन पहले राधेश्याम का चाचा ससुर विजयवीर उनके पास आया था। वे राधेश्याम के पास ही रह रहा था और दोनों एक ही फैक्टरी में काम करते थे। होली के दिन दोनों शराब पार्टी करने गोपाल कॉलोनी के पास नहर में गए थे। शराब पीने के बाद राधेश्याम नहाने के लिए नहर में उतर गया। उसको तैराना आता था लेकिन शराब के नशे में वो तैर नहीं पाया और बह गया। उसको बचाने के लिए विजयवीर नहर में कूद गया और दोनों बह गए। इनके साथ गोपाल कॉलोनी के रहने वाले भीम और रमेश भी साथ थे। इन दोनों ने भी उन्हें बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी, लेकिन नशे में इनमें से कोई भी तैर नहीं पा रहा था। रमेश व भीम भी नहर में डूबने लगे। तभी यहां से गुजर रहे लोगों ने इन्हें देख लिया और मशक्कत के बाद बाहर निकाला। जबकि राधेश्याम व विजयवीर नहर के तेज बहाव में लापता हो गए। राधेश्याम व विजयवीर दोनों ही दो- दो बेटों व एक बेटी के पिता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-

पुराना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाना प्रभारी जाकिर हुसैन ने बताया कि मामले में गुमशुदगी का केस दर्ज किया गया है। दोनों युवकों की नहर में गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही है।




रविवार को डूबे युवक का नहीं लगा सुराग

सिवाह गांव निवासी पंकज रविवार को सिवाह गांव के पास नहर में बह गया था। वो यहां हवन की राख प्रवाहित करने आया था। इस दौरान पैर फिसलने से वो गिर गया था। उसकी मां भी उस वक्त साथ थी, लेकिन वो बेटे को नहीं बचा पाई। अब तक पुलिस उसकी नहर में तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed