{"_id":"69544263a46821e29e0ac17d","slug":"unchahar-express-delayed-by-nine-and-a-half-hours-passengers-upset-panipat-news-c-244-1-pnp1011-149744-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ऊंचाहार एक्सप्रेस साढ़े नौ घंटे लेट, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ऊंचाहार एक्सप्रेस साढ़े नौ घंटे लेट, यात्री परेशान
विज्ञापन
पानीपत। ट्रेनें कोहरे से प्रभावित हो रही हैं। ट्रेनें कई-कई घंटों की देरी से स्टेशन पर आ रही हैं। यात्री ट्रेनों के इंतजार में स्टेशन पर घंटों तक बैठे रहते हैं। लंबे रूट समेत दैनिक रूट की ट्रेनें भी यात्रियों को लंबा इंतजार करवा रही हैं। मंगलवार को ऊंचाहार एक्सप्रेस समेत 26 ट्रेनें देरी से आई।
यात्री मीनू और लोकेश ने बताया कि उन्हें स्टेशन पर इंतजार करते हुए काफी समय हो गया है। ठंड भी ज्यादा है और हमारे साथ छोटे बच्चे भी हैं। बच्चों के साथ इतना लंबा इंतजार कर परेशान हो चुके हैं। सर्दी के मौसम में यात्री समय से ही अपने गंतव्य पर पहुंचना चाहता है। ट्रेनों को अपने निर्धारित समय पर आना चाहिए ताकि यात्रियों को इतना लंबा इंतजार कर समय भी न खराब करना पड़े और समय से अपने गंतव्य पर पहुंच जाए।
ये ट्रेनें आई देरी से : ऊंचाहार एक्सप्रेस साढ़े नौ घंटे, शान ए पंजाब पौने आठ घंटे और कालका शताब्दी एक्सप्रेस सवा सात घंटे की देरी से आई
। अमृतसर स्पेशल फेयर सुपरफास्ट एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे, नेताजी एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे और जम्मू तवी एक्सप्रेस सवा तीन घंटे की देरी से आई। नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस पौने तीन घंटे, बीकानेर एक्सप्रेस डेढ़ घंटा और कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू ढ़ाई घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन
गीता जयंती एक्सप्रेस एक घंटा, दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस दो घंटे और अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से आई। सचखंड एक्सप्रेस सवा तीन घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस सवा चार घंटे और पठानकोट एक्सप्रेस पौने घंटे की देरी से आई। फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस पौना घंटा, नई दिल्ली कुरुक्षेत्र एमईएमयू पौने तीन घंटे और अमृतसर एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से आई।