फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Tyre puncture repairer dies after being hit by a tractor-trolley

Panipat News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से टायर पंक्चर मिस्त्री की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Tyre puncture repairer dies after being hit by a tractor-trolley
राजेश का फाइल फोटो। परिजन - फोटो : shiv tripathi
इसराना। इसराना-परढाना रोड पर पुलिस थाने से करीब सौ मीटर दूरी पर बुधवार सुबह करीब नौ बजे ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से इसराना के टायर पंक्चर मिस्त्री राजेश (49) की मौत हो गई। वह अपने घर से साइकिल पर सवार होकर राजकीय कॉलेज के पास अपनी दुकान पर जा रहे थे। जौंधन मोड पर ईंट-भट्टे की ट्रैक्टर-ट्राॅली ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। थाना इसराना पुलिस ने बेटे की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

इसराना के अनुज ने बताया कि उनके पिता राजेश कुमार की राजकीय कॉलेज के पास पंक्चर की दुकान है। वह बुधवार सुबह अपनी साइकिल पर घर से दुकान जा रहे थे। वे जौंधन मोड़ से कुछ आगे निकले तो सामने से आ रही ईंट भट्टे की ट्रैक्टर ट्राॅली चालक ने उनको टक्कर मार दी। ट्रैक्टर ट्राॅली की चपेट में आने से काफी दूर तक घसीटते चले गए। इससे उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। थाना प्रभारी हरिराम ने बताया कि पुलिस ने बेटे अनुज की शिकायत पर ट्रैक्टर ट्राॅली चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed